Foods To Avoid During Periods: पीरियड्स में बढ़ सकती है परेशानी

author-image
New Update

पीरियड्स के समय में महिलाओं को अलग तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके पेट में दर्द होता है लेकिन वह दवाई नहीं खा सकती। अगर समस्या अलग है तो खाना वही क्यों? पीरियड्स के समय में कुछ चीजें खाने से पीरियड साइकिल में गड़बड़ी आ सकती है। इन फूड्स का पीरियड्स के दौरान सेवन नहीं करना चाहिए।

Advertisment

ऐसे बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स हैं जो हमारे हार्मोन बेलेंस के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिनसे ब्लोटिंग और क्रैंप्स जैसी समस्याएं और भी ज्यादा गंभीर हो सकती हैं।

पीरियड्स में न खाएं ये फूड्स -

1. डेयरी प्रोडक्ट्स

आपने सुना होगा कि कैल्शियम हमारे पीरियड्स के दर्द को कम करने में सहायक होता है। लेकिन यह अगर डेयरी प्रोडक्ट्स से आए तो मामला बदल जाता है। डेयरी प्रोडक्ट में arachidonic acid प्राकृतिक रूप से पाया जाता है जो हमारे पीरियड के दर्द को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। आप डेयरी प्रोडक्ट्स की जगह नट्स और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। 

2. कैफ़ीन

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर से काफी खून बह जाता है। खून के साथ उनके शरीर में आयरन भी कम हो जाता है जिसकी वजह से काफी महिलाएं थकान भी महसूस करती हैं। कैफ़ीन का सेवन करने से हमारे रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं।

Advertisment

इससे हमारे युटेरस तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता और हमारा दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पीरियड्स में किसी भी फूड के रूप में कैफीन का सेवन ना करें।

3. कार्ब्स

पीरियड शुरू होने से एक-दो हफ्ते पहले ही हमारे शरीर में हार्मोन लेवल बदलने लगता है। एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है और प्रोजेस्टेरोन का लेवल घट जाता है। इस कारण हमारे शरीर में साधारण के मुताबिक पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ज्यादा नमक या कार्ब्स का सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है।

4. एल्कोहोल

पीरियड्स के दौरान एल्कोहोल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इससे हमें भारी भारी महसूस होता है। आप दिन में केवल एक या दो ड्रिंक ही पिएं। इसमें भी एक गिलास पानी मिलाकर इसका सेवन करें।

Advertisment

5. शुगर

आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें जिनमें शुगर अधिक मात्रा में होती है। शुगर हमारे एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल को बढ़ा देती है। शुगर से हमारा ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ या घट सकता है। ज्यादा शुगर का सेवन करने से आप अधिक थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। 

6. रेड मीट

आपने सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान शरीर को आयरन जितना मिले उतना अच्छा है। लेकिन रेड मीट में भी डेयरी प्रोडक्ट की तरह arachidonic acid होता है जो हमें ऊर्जा तो देगा लेकिन साथ ही हमारे दर्द को बढ़ा भी सकता है।

पीरियड्स