Benefits Of Mango: जानिए क्या है आम खाने के फायदे और नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update

गर्मियों में आम खाने का मज़ा ही अलग होता है। गर्मियों का मौसम आ जाए तो फलों के बाजार में आम ही आम नज़र आने लगते हैं। वैसे तो आम फलों का राजा मन जाता है लेकिन इसके कुछ हेल्थ रिलेटेड फायदे और नुकसान भी हैं, जिनके बारें में हमें जानकारी होनी चाहिए। आईये जाने आम खाने के फायदे और नुकसान के बारे में-

Advertisment

Benefits Of Mango: जानिए क्या है आम खाने के फायदे

1. इम्युनिटी बढ़ता है 

आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है।आम में कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये इम्युनिटी को मजबूत करता है। हम यूँ ही नहीं आम को फलों का राजा कहते हैं। आम खाने के अपने कुछ फायदे भी हैं जिनमे सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आम से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। 

2. स्किन के लिए है बेनिफिशियल 

आम से हमारी त्वचा को भी फायदा पहुँचता है। आम में विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में होता है। ये त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है ये बंद रोमछिद्रों को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। ये त्वचा के तेल उत्पादन को कम करने में मदद करता है। ये उम्र बढ़ने की संकेत जैसे झुर्रियां और महीन रेखाएं आदि को कम करता है। 

3. हार्ट हेल्थ के लिए 

आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये हृदय को स्वस्थ रखता है। आम में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। 

Advertisment

Side-effects Of Mango: जानिए क्या है आम खाने के नुकसान 

1. फोड़े-फुंसी की समस्या 

ज्यादा आम खाने से बच्चों को फोड़े फुंसी निकलने लगते हैं।आम तासीर में गर्म होता है। जिसकी वजह से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। ज्यादा आम खाने से चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आम को जरुरत से ज्यादा न खाये। इससे आपकी स्किन में पिम्पल्स होने लगेंगे। 

2. मोटापा 

आम में काफी कैलोरीज होती हैं। ऐसे में बहुत ज्यादा आम खाने से मोटापा बढ़ाने का खतरा रहता है। अगर आपको आम खाना है तो सीमित मात्रा में ही खाएं। जरुरत से ज्यादा आम खाने से अचानक वजन बढ़ने लगता जिससे आपके हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। 

3. डायबिटीज में खतरनाक

अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको आम खाने में कुछ एहतियाद बरतने की जरुरत है। ज्यादा आप खाने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। इसीलिए इससे परहेज़ करें या कभी कभार थोड़ा खा सकते हैं। ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। आम में नेचुरल स्वीटनेस काफी ज्यादा होती है। जो डायबिटीज के मरीज को नुकसान पहुंचा सकती है।   

Advertisment
Side-effects of mango Benefits Of Mango