Advertisment

Straddle Injury: स्ट्रैडल इंजरी क्या है और स्ट्रैडल इंजरी के कारण

महिलाओं या पुरुषों के जननांगों के बीच लगने वाली चोट को "स्ट्रैडल इंजरी" के नाम से जाना जाता है। यह चोट तब लगती है जब कोई महिला-पुरुष या बच्चा किसी जगह पर गिर जाता है और जननांग या पेरिनियल एरिया में चोट का अनुभव करता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Straddle Injury(Pristyn Care).

What Is A Straddle Injury And What Are The Reasons Of It (Image Credit - Pristyn Care)

What Is A Straddle Injury: महिलाओं या पुरुषों के जननांगों के बीच लगने वाली चोट को "स्ट्रैडल इंजरी" के नाम से जाना जाता है। यह चोट तब लगती है जब कोई महिला-पुरुष या बच्चा किसी जगह पर गिर जाता है और जननांग या पेरिनियल एरिया में चोट का अनुभव करता है। पेरिनेम एनस और जननांग के बीच का एरिया होता है। ज्यादातर स्ट्रैडल इंजरी इसी एरिया में होती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं।

Advertisment

ये हैं स्ट्रैडल इंजरी के कुछ कारण (Reasons Of Straddle Injury)

1. दुर्घटनावश गिरना

कोई भी व्यक्ति या बच्चे गलती से खेल के मैदान के किसी सामान पर, साइकिल बार या अन्य ऐसी चीजों पर पर गिर सकते हैं इसके कारण उन्हें स्ट्रैडल इंजरी हो सकती है।

Advertisment

2. खेल दुर्घटनाएँ 

जिमनास्टिक, घुड़सवारी या बाइकिंग जैसी गेमिंग एक्टिविटीज के दौरान व्यक्ति गिर सकते हैं और ऐसे में उन्हें पेरिनियल एरिया में चोट लग सकते है।

3. घर पर दुर्घटनाएँ

Advertisment

घर पर भी पेरिनियल एरिया में इंजरी हो सकती है यह फर्नीचर या घरेलू वस्तुओं के साथ काम करते समय उनके किनारे या सरिये आपको लगने से हो सकती है।

स्ट्रैडल चोटों के लक्षण

आपको स्ट्रैडल इंजरी के लक्षणों के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको स्ट्रैडल इंजरी होती है तो आपको ये लक्षण दिखाई देंगे। जैसे- जननांग या पेरिनियल एरिया में दर्द और कोमलता, जननांग के आसपास सूजन और चोट, पेशाब करते समय कठिनाई या दर्द होना, एफेक्टेड एरिया में ब्लीडिंग या खरोंच और आपको फ्रैक्चर भी हो सकता है। यदि कभी भी आपको स्ट्रैडल इंजरी होती है तो डॉक्टर से सम्पर्क करना सबसे ज्यादा आवश्यक है। खासकर अगर गंभीर दर्द, ब्लीडिंग या पेशाब करने में कठिनाई या किसी अन्य समस्या के लक्षण हों तो। स्ट्रैडल इंजरी का पता लगाने के लिए डॉक्टर्स के पास जाना सबसे जरूरी है। 

Advertisment

स्ट्रैडल इंजरी के कुछ उपचार

स्ट्रैडल इंजरी का उपचार चोट की गंभीरता पर निर्भर करता है। हल्की चोट होने पर आराम, दर्द निवारक दवाएं और ठंडी सिकाई समस्या को कम करने और सूजन को कम करने में सहायक हो सकती है। लेकिन अगर आपको ज्यादा चोट है तो आपको इसके लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए। आइये जानते हैं स्ट्रैडल इंजरी के लिए कुछ उपाय-

1. घावों की देखभाल करना

Advertisment

संक्रमण को रोकने के लिए किसी भी खुले घाव या खरोंच को साफ करना और ड्रेसिंग करना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है।

2. दर्द को कम करना

अगर स्ट्रैडल इंजरी के बाद किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा दर्द का अनुभव होता है तो उस असुविधा को रोकने के लिए दर्द निवारक दवाएं दी जा सकती हैं।

Advertisment

3. सतर्कता बरतना

अगर आप कोई ऐसा काम कर रहे हैं जो खतरों वाला है जिससे आपको पेरेनियल एरिया में चोट लग सकती है तो अपने आप का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें।

 

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

reasons लक्षण Straddle Injury स्ट्रैडल इंजरी
Advertisment