Clitoral Stimulation: यह क्या है और ओर्गास्म से इसका क्या संबंध है?

author-image
Monika Pundir
New Update

क्लिटोरिस महिला के रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक हिस्सा है। इसके बारे में जानकारी बहुत ही कम है। अधिकतर पुरुष और महिलाएँ इसके बारे में जानते ही नहीं है, पर यह फीमेल ओर्गास्म का एक ज़रूरी हिस्सा है। इस ब्लॉग में क्लिटोरल स्टिमुलेशन के बारे में समझते हैं।

क्लिटोरिस क्या है?

Advertisment

क्लिटोरिस और पुरुष के जेनेटिलिआ के टिशू समान होते हैं। क्लिटोरिस में बहुत सारे नर्व एंडिंग्स होते हैं। इसका अर्थ है की क्लाइटोरिस सिमुलेशन से ओर्गास्म का सीधा संबंध है। एक और ख़ास बात यह है की क्लाइटोरिस मानव शेर का केवल एक ही ऑर्गन है जिसका आनंद के अलावा और कोई काम नहीं है। इससे क्लिटोरिस का महत्व समझ आता है।

क्लिटोरिस कहाँ है?

क्लिटोरिस को ढूंढ़ना बहुत महिलाओं और पुरुषों के लिए कठिन काम है। महिलाओं को यह जानना ज़रूरी है की क्लाइटोरिस कहाँ है, ताकि वे अपने पार्टनर को बता सके।

क्लाइटोरिस वजाइना के थोड़ा ऊपर ही होता है। यह एक मटर के साइज़ का ऑर्गन होता है। 

Advertisment

इससे ढूंढ़ने के लिए आपको थोड़ा एक्स्प्लोर करने के लिए राज़ी होना होगा। आप या आपके पार्टनर को आपके वुलवा के एरिया को स्टिम्युलेट करना होगा ताकि आपका प्लेशर पॉइंट मिले।

दरसल क्लाइटोरिस एक 3-प्रांगड ऑर्गन है, यानी इसके ३ भाग होते हैं। एक भाग आपके वजाइना के थोड़ा ऊपर, और 2 आपके वजाइना के साइड्स में। 

क्लिटोरल स्टिमुलेशन ज़रूरी क्यों है?

लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं जो जानती हैं की ऑर्गेज्म क्या है और उनका क्लाइटोरिस कहाँ है, कहती है की बिना क्लिटोरल स्टिम्युलेशन के उनका ओर्गास्म नहीं होता है। 

Advertisment

एक हालिया सर्वे के अनुसार केवल 62% हेट्रोसेक्सुअल महिलाएँ ओर्गास्म करती हैं। इसका मतलब है 38% हेट्रोसेक्सुअल महिलाएँ अपने पार्टनर(पुरुष) के साथ ओर्गास्म नहीं कर पाती हैं। इसे ओर्गास्म गैप कहा जाता है। इसका सेक्सुअल हेल्थ और रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ सकता है।

जानकारी क्यों है ज़रूरी?

अगर आप क्लिटोरिस के बारे में नहीं जानते आप उसे स्टिम्युलेट नहीं कर सकते। इसका मतलब है की ओर्गास्म गैप जैसा है वैसा ही रहेगा। 

हमें फीमेल सेक्सुअलिटी को सेलेब्रेट करने की ज़रूरत है न की उसे छुपाने की। सेक्स एक हेल्दी जीवन का हिस्सा है। सेक्स और ओर्गास्म के कई फायदे हैं, पर अगर एक महिला ओर्गास्म ही न कर सके, हो सकता है की उसका सेक्स से इंटरेस्ट कम हो जायेगा।

Advertisment

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप्स में कितने चुटकुले आते हैं जिनका संबंध पत्नी के सेक्स से मना करने के बारे में है, पर क्या फॉरवर्ड करने वाले लोगों ने कभी सोचा है की कोई भी ऐसा कार्य क्यों करेगा जिससे उसे आनंद नहीं आ रहा। महिला बिना ओर्गास्म के सेक्स क्यों करना चाहेगी?

इसलिए सबको अपने ओर्गास्म के आगे भी सोचना होगा। लोगो को अपने पार्टनर के ओर्गास्म के लिए भी कोशिश करनी होगी, और इसके लिए उन्हें अलग पोसिशन्स आज़माने के लिए भी तैयार होना होगा।  

ऑर्गेज्म