क्या है Dermatomyositis जिससे गयी दंगल की एक्ट्रेस सुहानी की जान?

हाल ही में भारत की बहुत ही जानी मानी फिल्म, दंगल, की चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर, जिन्होंने छोटी बबिता फोगट का किरदार निभाया था, की मृत्यु हो गयी वो भी 19 साल की छोटी सी उम्र में। पूरा देश इस बात को सुनकर अफ़सोस में था।

author-image
Ayushi Jha
New Update
Suhani Bhatnagar

(Image source: file image)

What Is Dermatomyositis That Took Away Dangal Actress Suhani Bhatnagar's Life: हाल ही में भारत की बहुत ही जानी मानी फिल्म, दंगल, की चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर, जिन्होंने छोटी बबिता फोगट का किरदार निभाया था, की मृत्यु हो गयी वो भी 19 साल की छोटी सी उम्र में। पूरा देश इस बात को सुनकर अफ़सोस में था की इतनी छोटे उम्र की बच्ची को आखिर ऐसी क्या तकलीफ हुई होगी जिससे उसकी जान चली गयी। इसका जवाब प्रेस को देते हुए, सुहानी के माता-पिता ने बताया की उसे एक रेयर डिसऑर्डर था जिसमे उसका स्किन पर एक अलग तरह का रैश हो जाता है जो कि इंफ्लेमेटरी होता है और साथ ही साथ शरीर के मसल्स भी कमज़ोर हो जाते हैं जिसका नाम है डर्माटोमोसिटिस है।

Advertisment

क्या है Dermatomyositis जिससे गयी दंगल की एक्ट्रेस सुहानी की जान?

सुहानी को यह बीमारी थी इसका अंदाज़ा उसके माता-पिता को थोड़ी देर से हुई। उसके हाथों पर एक रेड स्पॉट नज़ार आ रहा था जो पहले तो एलर्जी लग रही थी लेकिन डॉक्टर्स से दिखने के बाद भी लगातार उसकी कंडीशन बिगड़ने पर जब एडमिट किया गया तबतक उसके लंग्स एक्सेस फ्लूइड अक्सुमुलेशन से ख़राब हो चुके थे और इससे उसकी जान चली गयी। 

डर्माटोमोसिटिस एक बहुत ही असामान्य बीमारी है जिसके होने का कोई एक वजह नहीं है। यह जेनेटिक्स से या एनवायर्नमेंटल फैक्टर्स से भी हो सकती है। इस बीमारी के काफी लक्षण ऑटोइम्यून बीमारियों से भी मिलती-जुलती होती है। 

Advertisment

इसके प्रमुख लक्षण स्किन चेंजेज़ और मसल के कमज़ोर हो जाने से होते हैं। स्किन पर एक वायलेट या डार्क कलर का रैश आ जाता है जो की अक्सर दर्दनाक होता है और खुजली करता है। मुस्कले वीकनेस शरीर के बाएं और दाएं दोनों तरह में होने लगता है। पैरों, कमर, कन्धों और जांघों के पास के मसल्स धीरे-धीरे कमज़ोर हो जाते हैं और समय के साथ और भी ज़्यादा दर्दनाक हो जाते हैं। जब भी अगर किसी को ऐसे सिमटम्स आने लगे, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सलाह लें। 

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

Suhani Bhatnagar सुहानी भटनागर Dermatomyositis