/hindi/media/media_files/2025/02/18/ovYcbUp0hihxu8glPth0.png)
Credit: (Freepik )
Why Back Pain Is Common In Females And How To Take Precautions? महिलाओं में कमर दर्द की समस्या पुरुषों के मुक़ाबले ज्यादा आम है जो रोजमर्रा की जिंदगी में उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। यह समस्या महिलाओं की जिंदगी में आने वाले कई प्राकृतिक बदलावों, खान पान की कमी और अन्य कई कारणों से हो सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं कारणों के बार में बताएंगे और जानिए कमर दर्द के दौरान आप क्या सावधानियां बरत सकती हैं।
महिलाओं में कमर दर्द के कारण और सावधानियां
1. पीरियड्स
पीरियड्स महिलाओं में होने वाले कमर दर्द का सबसे महत्वपूर्ण कारण है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के गर्भाशय से प्रोस्टाग्लैंडिन नामक एक पदार्थ का उत्पादन होता है जिससे गर्भाशय सिकुड़ जाता है और जो कमर दर्द और क्रैंप्स का कारण बनती हैं।
2. हार्मोन इंबैलेंस
पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान महिलाएं कई प्रकार के हार्मोनल बदलावों से गुजरती हैं। यह बदलाम हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर बनाने का काम करती हैं जिससे महिलाओं को कमर दर्द की समस्या होती है।
3. एंडोमेट्रियोसिस
ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं के यूट्रस (गर्भाशय) में बनने वाले टिशू, ओवरी, फेलोपियन ट्यूब और पेट के निचले भाग में फैलने लगते हैं और यूट्रस की लेयर को प्रभावित करते हैं। इससे महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय कमर और पेट दर्द और सूजन की समस्या होती है।
4. प्रेग्नेंसी के दौरान के बदलाव
प्रेग्नेंसी में महिलाओं के पेट का भार बढ़ता है और सीखा सीधा असर उनकी रीढ़ की हड्डी पर होता है, इससे उनको कमर में दर्द की समस्या होती है।
क्या सावधानी बरतनी चाहिए
1. सही डाइट लें
महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन D युक्त आहार लेना चाहिए, यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। आप अपने भोजन में पनीर, दूध, सफेद तिल, मखाने, सब्जियां शामिल करें और साथ ही सुबह कुछ समय सूरज की रौशनी में बैठें।
2. व्यायाम करें
कमर दर्द के लिए स्ट्रेचिंग, योगा और हल्की एक्सरसाइज काफी लाभदायक होती हैं, ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम अवश्य करें।
3. लंबे समय तक न बैठें
एक ही जगह और एक ही मुद्रा में लंबे समय तक बैठने से मांसपेशियां पर जोर पड़ता है और कमर दर्द की समस्या बढ़ती है इसलिए किसी भी काम को करते समय बीच में छोटे छोटे ब्रेक लेती रहें।
4. अधिक वजन उठाने से बचें
भारी सामान उठाने से मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है और यह कमर दर्द की समस्या बन सकता है और अगर आपको कमर दर्द होता है तो उसको ज्यादा बिगाड़ सकता है, इसलिए अधिक वजन ना उठाएं।
5. कोल्ड और हिट थेरेपी लें
गर्म पानी या बर्फ की सिकाई करने से मांसपेशियों को राहत मिलती है। इसलिए कमर में दर्द वाले हिस्से पर आप बर्फ या गर्म पानी की सिकाई करें। गरम पानी में आप नमक भी मिला सकती हैं।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।