Advertisment

Constipation Problem : क्यों बढ़ती जा रही है लोगों में कन्सटीपेशन की समस्या

आजकल कब्ज (Constipation) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा और बच्चे भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान और तनाव जैसी कई वजहें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

author-image
Priyanka upreti
New Update
Constipation (Pinterest).png

file image

Why constipation problem is increasing :आजकल कब्ज (Constipation) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा और बच्चे भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान और तनाव जैसी कई वजहें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। कब्ज सिर्फ अस्थायी असुविधा नहीं है, बल्कि यह पाचन तंत्र से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों बढ़ रही है कब्ज की समस्या और इसके मुख्य कारण क्या हैं।

Advertisment

क्यों बढ़ती जा रही है लोगों में कन्सटीपेशन की समस्या

1. कम फाइबर युक्त भोजन का सेवन

हमारे शरीर को सही पाचन के लिए फाइबर (रेशा) की जरूरत होती है, जो फलों, सब्जियों और साबुत अनाज में पाया जाता है। लेकिन लोग जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और फास्ट फूड का अधिक सेवन करने लगे हैं, जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है।

Advertisment

कैसे बचें?

अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें। रोजाना सलाद और दालों का सेवन करें।

2. पानी की कमी

Advertisment

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) भी कब्ज का एक बड़ा कारण है। पर्याप्त पानी न पीने से आंतों में मल कठोर हो जाता है, जिससे उसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है।

कैसे बचें?

रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। नारियल पानी, छाछ और फलों के जूस को डाइट में शामिल करें।

Advertisment

3. शारीरिक गतिविधि की कमी

आजकल लोग ज्यादातर बैठने वाली जीवनशैली(Sedentary Lifestyle) अपनाने लगे हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना, एक्सरसाइज न करना और कम शारीरिक गतिविधि करने से आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है।

कैसे बचें?

Advertisment

रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या योग करें। हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग को दिनचर्या में शामिल करें।

4. तनाव और मानसिक दबाव

तनाव और मानसिक स्वास्थ्य का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। ज्यादा तनावलेने से शरीर का हार्मोन बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता और कब्ज की समस्या हो जाती है।

Advertisment

कैसे बचें?

ध्यान (Meditation) और प्राणायाम करें। पर्याप्त नींद लें और खुद को रिलैक्स रखें।

5. जरूरत से ज्यादा चाय-कॉफी और दवाओं का सेवन

Advertisment

बहुत से लोग दिनभर में बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है और कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, कुछ दवाएं भी आंतों की गति को धीमा कर देती हैं, जिससे मल त्याग में दिक्कत होती है।

कैसे बचें?

ज्यादा चाय-कॉफी पीने से बचें और इसकी जगह हर्बल टी या गुनगुना पानी पिएं। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लंबे समय तक न लें।

Advertisment