Advertisment

महिलाओं को कंडोम इस्तेमाल करने की आदत क्यों होनी चाहिए?

अब महिलाओं को रिस्क को छोड़कर सही रास्ते पर चलने की शुरुआत करनी है। अगर आपका पार्टनर प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने से मना कर रहा है तो आपको अपने बैग में से कंडोम निकाल कर पहन लेना है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Condom

Why Now Is the Perfect Time for Women to Use Protection? आम तौर पर जब बात कंडोम इस्तेमाल करने की आती है तो कंट्रोल पुरुषों के हाथ में होता है और कई बार वे अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरीके से नहीं निभाते हैं। इस कारण महिलाओं को अनचाही प्रेगनेंसी और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन से भी गुजरना पड़ता है। इसलिए समय की जरूरत है कि महिलाएं सेक्सुअल हेल्थ की जिम्मेदारी अपने हाथ में लें। उन्हें पुरुषों के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। अब महिलाओं को इस बात की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेनी होगी और फीमेल कंडोम का इस्तेमाल शुरू करना होगा।

Advertisment

महिलाओं को कंडोम इस्तेमाल करने की आदत क्यों होनी चाहिए?

ऐसा नहीं है कि महिलाओं के पास प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने के विकल्प नहीं हैं लेकिन महिलाओं में इसकी जानकारी की बहुत ज्यादा कमी है या फिर उनमें इतना कॉन्फिडेंस नहीं है। यौन बातचीत को पुरुष ज्यादा लीड करते हैं और महिलाओं को इस बारे में सोचने का मौका ही नहीं देते हैं। वह महिलाओं को मैनिपुलेट करने में भी कामयाब हो जाते हैं जैसे उनका कहना होता है कि एक बार बिना कंडोम के सेक्स करने से कुछ नहीं होता है या फिर प्रेगनेंसी होने पर वे आपकी जिम्मेदारी उठाएंगे लेकिन बाद में जो होता है सो तो सबको सच्चाई मालूम ही है।

ऐसे में अब महिलाओं को रिस्क को छोड़कर सही रास्ते पर चलने की शुरुआत करनी है। अगर आपका पार्टनर प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने से मना कर रहा है तो आपको अपने बैग में से कंडोम निकाल कर पहन लेना है। ऐसे में पार्टनर को भी पता होगा कि आप पूरी तरह जानकारी रखते हैं और वह आपको manipulate नहीं कर सकता है।

Advertisment

कंडोम का इस्तेमाल करने से आप बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। इसके साथ ही अपनी बॉडी के ऊपर कंट्रोल ले सकते हैं। अब समय आ गया है कि महिलाएं पुरुषों के ऊपर निर्भर होना छोड़ दें और खुद पर निर्भर होना शुरू करें। यह ऐसा समय है जब पुरुषों को इस बात का एहसास होना चाहिए कि अब वे महिलाओं का हर तरीके से शोषण नहीं कर सकते हैं। महिलाएं जागरुक हैं और अपनी सेफ्टी खुद रख सकती हैं। जब हमारे पास रिसोर्सेस है तो हमें उनका इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

Benefits Of Female Condoms condom Sex And Condom Sex Without Condom
Advertisment