Advertisment

अपनी Sexual Health की जिम्मेदारी महिलाओं को खुद लेनी चाहिए

जब बात सेक्सुअल हेल्थ की आती है तो बहुत सारी महिलाएं इसके लिए भी पुरुषों पर निर्भर होती हैं। सबसे पहले तो महिलाएं, अपने प्लेजर के ऊपर ध्यान ही नहीं देती हैं। उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें क्या चाहिए।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Multiple Sexual Partners

File Image

Why Should Women Take Responsibility For Their Sexual Health? हमारे समाज में हर चीज के लिए महिलाएं पुरुषों के ऊपर निर्भर होती हैं। बचपन से ही ऐसा माहौल बनाया जाता है जहां पर उन्हें हर बात के लिए पुरुषों के पास जाना पड़ता है। उनकी हर चीज की जिम्मेदारी पुरुष उठाते हैं क्योंकि महिलाओं को अयोग्य माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इनसे फलाना काम नहीं हो सकता। महिलाओं को सिर्फ अपना घर संभालना है और खाना पकाना है। इसके आगे कभी महिलाओं को सोचने ही नहीं दिया जाता है। अब ऐसा कहने से महिलाएं अयोग्य नहीं हो जाती हैं। वह सब कुछ कर सकती हैं लेकिन उनके अंदर हमें वह कॉन्फिडेंस भरना होगा जिससे वह हर काम के लिए तैयार हो जाएं।

Advertisment

अपनी Sexual Health की जिम्मेदारी महिलाओं को खुद लेनी चाहिए

जब बात सेक्सुअल हेल्थ की आती है तो बहुत सारी महिलाएं इसके लिए भी पुरुषों पर निर्भर होती हैं। सबसे पहले तो महिलाएं, अपने प्लेजर के ऊपर ध्यान ही नहीं देती हैं। उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें क्या चाहिए। जब पुरुषों को लगता है कि उन्हें प्लेजर चाहिए तो उस समय ही महिला प्लेजर का सुख भोग सकती है। हमारे समाज में अभी इतना खुलापन नहीं आया है कि महिलाएं सामने से आकर पुरुष को कह सके की उन्हें आज सेक्स करना है या फिर उनका आज इंटिमेट होने का मन हो रहा है। ऐसी महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं और उन्हें गिल्टी भी महसूस करवाया जाता है। बहुत सारी महिलाएं फेक ऑर्गेज्म करती हैं जिसमें वो यह दिखावा करती हैं कि उन्हें चर्मसुख की प्राप्ति हो गई है लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होता है। अब सवाल यह उठता है कि महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं? इसका जवाब यह है कि पुरुषों में इगो बहुत ज्यादा होती है। अब बहुत सारे पुरुष तो इस भ्रम में जी रहें हैं कि वो महिलाओं को शारीरिक रूप से संतुष्ट करने में सक्षम हैं लेकिन वास्तविकता कुछ और है।

अब समय आ गया है कि महिलाएं अपनी Sexual Health की जिम्मेदारी लेना शुरू करें। आज तक महिलाएं प्लेजर और प्रोटेक्शन के लिए पुरुषों के ऊपर ही निर्भर रही हैं लेकिन अब समय आ गया है कि महिलाओं को सब कुछ अपने कब्जे में ले लेना चाहिए। उन्हें पुरुषों से भीख मांगने की जरूरत नहीं है।  महिलाओं को सेल्फ प्लेजर सीखना चाहिए कि कैसे वह खुद ही अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकती हैं। 

Advertisment

महिलाओं को मास्टरबेशन के बारे में सीखना चाहिए। उन्हें अलग-अलग सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें अपनी बॉडी को एक्सप्लोर करना चाहिए। उन्हें बहुत बॉडी पॉजिटिवटी की तरफ बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको कोई जज कर रहा है तो आपको उनकी बातों के ऊपर ध्यान नहीं देना है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसके साथ अगर आप पार्टनर के साथ सेक्स को एंजॉय कर रहे हैं तो आपको फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह तब जरूरी हो जाता है जब पार्टनर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं करता है। इससे पार्टनर को भी पता चलेगा कि आप अपनी सेफ्टी के लिए उन पर निर्भर नहीं है।

आपको सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन और अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए प्रिकॉशन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको समय-समय पर मेडिकल हेल्थ केयर प्रोवाइडर के साथ भी संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने पार्टनर की भी जांच करवानी चाहिए ताकि आप सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन से बच सकें। आपको अपनी सेक्सुअल हेल्थ के लिए स्वर होना पड़ेगा। अगर आप उसके बारे में बात नहीं करेंगे और चीजों को छुपा कर रखेंगे तो यह आपके लिए ही समस्या होगी।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Advertisment