Advertisment

Period Cramps: महिलाएं इस प्रकार कम कर सकती हैं पीरियड के दौरान दर्द?

पीरियड क्रैंप्स यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाला दर्द। इस दर्द को सहन करना काफी मुश्किल हो सकता है महिलाओं को अपने पेट, हाथ, पैरों, कमर और मांसपेशियों में भी दर्द महसूस होता है। पीरियड्स के दौरान उन्हें थकावट भी महसूस होती है।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Period Cramps (Image Credits: Freepik)

How Women Can Reduce Their Period Cramps: पीरियड क्रैम्प्स को हिंदी में 'मासिक धर्म की धाराओं का दर्द' भी कहा जाता है। यह महिलाओं के मासिक धर्म के समय या पीरियड्स के दौरान होता है। यह आमतौर पर नियमित अंतरालों पर होता है और कभी-कभी बहुत तेजी से हो सकता है। इसका दर्द पेट के निचले हिस्से में महसूस होता है और इसे कभी-कभी पीठ और पैरों में भी महसूस किया जा सकता है। यह दर्द कभी-कभी हल्का होता है और कभी-कभी बहुत ही तेज होता है, जो रोजमर्रा की गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है। पीरियड्स के समय महिलाओं को अन्य लक्षण भी होते हैं जैसे कि थकावट, उत्तेजना, ऊपरी पेट में दर्द, बदहजमी और मतली जैसे लक्षण।

Advertisment

किस प्रकार पीरियड्स के दौरान का दर्द करें ठीक?

1. हॉट वॉटर बैग का उपयोग

मासिक धर्म के समय निम्न पेट में गर्मी का उपयोग किया जा सकता है ताकि दर्द में राहत मिल सके। गर्मी का उपयोग करने के लिए गर्म तौलिया, गरम पानी की बोतल या गर्मी लगाने वाले पैड का उपयोग किया जा सकता है। गर्मी के उपयोग से गर्भाशय के मांसपेशियों में सुधार होता है और दर्द कम होता है।

Advertisment

2. योग अभ्यास

योग और प्राणायाम मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। प्राणायाम और आसनों के प्रैक्टिस से शरीर के मांसपेशियों में संयम बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है।

3. पौष्टिक आहार

Advertisment

पीरियड्स के दौरान आपको एक स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए जैसे ताजमहल और हरे पत्तेदार सब्जियां जिम भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान बनाते हैं।

4. हर्बल टी

पीरियड क्रैंप्स के दौरान हर्बल चाय का सेवन करने से आपके पीरियड्स के दर्द में राहत मिल सकती है। हर्बल चाय में मौजूद तुलसी, अदरक, लौंग, इलायची यह सभी तत्व पीरियड्स के दौरान आपके ग्राम्स को कम करने में और आपको आराम दिलाने में मदद करते हैं। पीरियड में कुछ गरम पीने से आपके को राहत मिलती है और हर्बल चाय आपकी सेहत को बनाए रखने के लिए एक हैल्थी विकल्प है। तुलसी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपके पीरियड्स में रहते हैं।

5. चॉकलेट

चॉकलेट में मौजूद मैग्नीशियम और खासकर दर्द कम करने वाले फ्लावनॉयड्स होते हैं जो मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। मैग्नीशियम शरीर के मांसपेशियों को शांत करता है जबकि फ्लावनॉयड्स शरीर में दर्द को कम करने वाले हार्मोन जैसे एंडोर्फिन्स को बढ़ाते हैं।

period cramps
Advertisment