Advertisment

Orgasm In Women: ऑर्गेज्म प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपनाएं ये तरीके

महिलाओं में अगर ऑर्गेज्म की बात की जाए तो यह काफी जटिल विषय है और महिलाओं को इसे प्राप्त करने में पुरुषों से थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसके साथ ही महिलाएं अलग-अलग तरीके ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकती हैं जैसे क्लिटोरल, वेजाइनल या फिर इन दोनों का कंबीनेशन।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Orgasm(Pinterest).png

Image Credit: Pinterest

Women Should Follow These Tips To Achieve Orgasm: सेक्स आज भी हमारे समाज में टैबू टॉपिक है जिसके बारे में ज्यादातर बात नहीं की जाती है। लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं होती है। खासतौर पर महिलाओं की बात की जाए तो महिलाएं सेक्सुअल प्लेजर को एंजॉय नहीं कर पाती हैं क्योंकि उनके प्लेजर को इतनी वैल्यू नहीं दी जाती है। महिलाओं को इसको लेकर शर्म और झिझक भी रहती है क्योंकि उनकी परविश बहुत ही संकुचित तरीके से की जाती है। आज हम जानेंगे कि महिलाएं कैसे ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकती हैं-

Advertisment

ऑर्गेज्म प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपनाएं ये तरीके

महिलाओं में अगर ऑर्गेज्म की बात की जाए तो यह काफी जटिल विषय है और महिलाओं को इसे प्राप्त करने में पुरुषों से थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसके साथ ही महिलाएं अलग-अलग तरीके ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकती हैं जैसे क्लिटोरल, वेजाइनल या फिर इन दोनों का कंबीनेशन। यह महिला को एक्सप्लोर करना पड़ेगा कि उनके लिए क्या वर्क करता है। आईए ऑर्गेज्म को प्राप्त करने के लिए कुछ टिप्स जानते हैं-

खुद को एक्सप्लोर करें: ऑर्गेज्म को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को खुद को एक्सप्लोर करना होगा। उन्हें अपनी बॉडी के बारे में जानने की जरूरत है कि उनके लिए क्या काम करता है। उन्हें जानना होगा कि सेक्स के दौरान क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। इससे आप अपनी बॉडी के साथ कंफर्टेबल भी महसूस करेंगे जिससे आप पार्टनर के साथ सेक्स को ज्यादा बढ़िया तरीके से इंजॉय कर पाएंगे। इसके साथ ही अपने प्लेजर जोन्स को भी ढूंढे जैसे नेक, लिप्स, निप्पल और जांघों के बीच आदि।

Advertisment

धैर्य से काम लें: ऑर्गेज्म प्राप्त करने के लिए बहुत जल्दबाजी मत करें। इसके लिए खुद को टाइम दे। आप ज्यादा ध्यान चीजों को सीखने और इंजॉय करने के ऊपर दें। अगर आप ऑर्गेज्म नहीं भी प्राप्त करते हैं तो इसमें बड़ी बात नहीं है। सबसे जरूरी बात यह है कि आप दोनों का सेक्स को एंजॉय करना और प्लेजर हासिल करना है। आप पार्टनर के साथ इंटिमेसी बिल्ड करें जिससे आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।

पार्टनर से बात करें: सबसे पहले ऑर्गेज्म प्राप्त करने के लिए आपको पार्टनर के साथ कंफर्टेबल होना पड़ेगा। आपके पार्टनर को आपके बारे में सभी जरूरी बातें पता होनी चाहिए जैसे आपको क्या अच्छा लगता है? आपके प्लेजर जोन्स क्या है? आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने में कितना समय लगता है? आप किन चीजों को नहीं पसंद करते हैं? पार्टनर को अपने बारे में बताने और उनके बारे में जानने के लिए फोरप्ले सबसे बढ़िया चीज है। इससे आप दोनों के बीच में माहौल पैदा होता है। पार्टनर के साथ बात करते समय आप अपने दिमाग को खुला रखें और ईमानदारी से बातचीत करें ।

अलग-अलग पोजीशन ट्राई करें: सेक्स को करने का सिर्फ एक तरीका नहीं है आप बहुत सारी चीज ट्राई कर सकते हैं अगर एक चीज आपके लिए वर्क नहीं करती है तो आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है आप दूसरी चीज ट्राई कर सकते हैं इसलिए ऑर्गेज्म प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अलग-अलग पोजीशन ट्राई करनी चाहिए इसके लिए आप दोनों के बीच में कंसेंट होनी चाहिए 

Advertisment

सेक्स टॉयज को शामिल करें: सेक्स टॉयज (Sex Toys) को इस्तेमाल करने से भी आप ऑर्गेज्म अचीव कर सकते हैं। यह भी आपको प्लेजर को बढ़ाने में मदद करता हैं जैसे अगर आप वाइब्रेटर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको क्लिटोरल स्टिमुलेशन मिलती है जो आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने में मदद करती है। इसके साथ ही टॉयज का इस्तेमाल करने से आपको अपनी इच्छाओं के बारे में भी जानने को मिलता है कि आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। आप अपने प्लेजर जोंस को भी इसकी मदद से पहचान सकते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex toys orgasm Tips To Achieve Orgasm
Advertisment