/hindi/media/media_files/98KHsRdXTyVre7QQMWO6.png)
महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ (Women's Sexual Health) एक महत्वपूर्ण और प्राकृतिक पहलू है, जिसके बारे में खुलकर बात करना जरूरी है। मास्टरबेशन एक सुरक्षित और मजेदार तरीका है जिससे महिलाएं अपनी बॉडी को एक्सप्लोर कर सकती हैं और अपनी पसंद और नापसंद के बारे में जान सकती हैं। इसके साथ ही सेल्फ लव का सबसे प्राकृतिक तरीका मास्टरबेशन ही है। चलिए आज जानते हैं कि क्यों मास्टरबेशन जरूरी है और इसको लेकर समाज में मौजूद सवाल और गलतफहमियां को वैज्ञानिक तरीके से समझते हैं-
क्या महिलाओं के लिए मास्टरबेशन जरूरी है? इसके फायदे और गलतफहमियां
क्या मास्टरबेशन जरूरी है?
मास्टरबेशन (Masturbation) "जरूरी" नहीं है लेकिन महिलाओं को इसके शारीरिक और मानसिक फायदे बहुत ज्यादा हैं। बहुत सारे मामलों में यह भी पाया जाता है कि पुरुषों के साथ महिलाओं को ऑर्गेज्म कम होता है। ऐसे में मास्टरबेशन एक बढ़िया तरीका है जिससे महिलाएं सुरक्षित तरीके से ऑर्गेज्म तक पहुंच सकती हैं क्योंकि प्रेगनेंसी या STD का खतरा बहुत कम होता है। यह एक व्यक्तिगत पसंद है। कुछ महिलाओं के लिए यह यौन सुख, तनाव कम करने या अपने शरीर को समझने का तरीका हो सकता है, जबकि कुछ महिलाएं इसे नहीं चुनतीं।
मास्टरबेशन के फायदे
तनाव और चिंता में कमी
मास्टरबेशन से महिलाओं को इमोशनल स्ट्रेस कम करने में बहुत मदद मिलती है क्योंकि अराउजल के बाद एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर करते हैं और तनाव कम करते हैं।
कॉन्फिडेंस मजबूत होता है
मास्टरबेशन से महिलाओं का कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है क्योंकि वे अपनी बॉडी को जानने लग जाती हैं। इसके साथ ही खुद को व्यक्त करने का एक मौका मिलता है।
बेहतर नींद
मास्टरबेशन से माइंड योर बॉडी रिलैक्स हो जाते हैं जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही Insomnia के साथ निपटने में भी मदद मिलती है।
यौन स्वास्थ्य में सुधार
महिलाओं की सेक्सुअल हेल्थ पर बात होना बहुत जरूरी है लेकिन यह बहुत कम होती है जिसके कारण Orgasm गैप भी बढ़ता जा रहा है लेकिन मास्टरबेशन से महिलाएं अपने शरीर को बेहतर समझ सकती हैं, जो पार्टनर के साथ यौन संबंधों में आत्मविश्वास बढ़ाता है।
दर्द में राहत
पीरियड के दौरान होने वाले क्रैम्प्स को कम करने में कुछ महिलाओं को इससे मदद मिलती है।
कोई रिस्क नहीं
मास्टरबेशन के कारण महिलाओं को प्रेगनेंसी या फिर एसटीडी का खतरा बहुत कम होता है।
आम गलतफहमियां
महिलाएं मास्टरबेट नहीं कर सकती
यह बहुत आम धारणा है कि मास्टरबेशन सिर्फ पुरुषों के लिए है लेकिन महिलाएं भी मास्टरबेट कर सकती हैं।
यह अस्वस्थ या गलत है
इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। मास्टरबेशन के महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फायदे मिलते हैं। यह एक प्राकृतिक व्यवहार है। इसके साथ ही पर्सनल चॉइस है।
यौन इच्छा की कमी
इस बात का कोई सबूत नहीं कि मास्टरबेटट करने से किसी भी व्यक्ति की यौन इच्छा में कमी नहीं आती बल्कि कई बार बढ़ सकती है।
मास्टरबेशन से वजाइना की शेप बदल जाती है
हमारे समाज में लोग वल्वा और वजाइना की लुक को लेकर बहुत उत्सुक रहते हैं लेकिन मास्टरबेशन या सेक्स से ये लूज नहीं होते हैं।
इससे प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है
मास्टरबेशन का प्रजनन या हार्मोनल संतुलन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।