/hindi/media/media_files/iU98yoPEBeuVoeAFkNmH.png)
Photograph: (File Image )
Importance of Masturbation During Period Cramps: Masturbation एक sexual activity है जिसमें व्यक्ति अपने sexual organs को उत्तेजित करके सेक्सुअल सेटिस्फेक्कशन प्राप्त करता है। यह एक सामान्य और प्राकृतिक क्रिया है जो कई लोगों द्वारा की जाती है। यह एक पर्सनल और निजी कार्य है। यह सेक्सुअल हैल्थ के लिए तब तक हार्मफुल नहीं है जबतक यह अत्यधिक ना की जाए। यह पीरियड्स के दौरान हो रहे तनाव और चिंता को भी कम करने में मदद कर सकती है। यह सेक्सुअल सेटिस्फेक्कशन प्राप्त करने में तो मददगार होता ही है पर साथ ही साथ नींद की गुणवत्ता में भी सुधार ला सकता है। Masturbation के बारे में लोगों ने कई प्रकार की गलत धारणाएं बनाई हुई हैं परन्तु यह जानना जरूरी है कि यह बिल्कुल स्वस्थ और नॉर्मल एक्टिविटी है जबतक यह व्यक्ति के दैनिक जीवन में रुकावट नहीं डालती।
Period Cramps में Masturbation कैसे मददगार है?
आइए जानते हैं कि Period Cramps के दौरान Masturbation कैसे हेल्पफुल है
1.एंडोर्फिनस का उत्सर्जन
Masturbation के दौरान शरीर में एंडोर्फिनस के स्तर में increase देखने को मिलती है। एंडोर्फिनस प्राकृतिक दर्द निवारण के रूप में कार्य करते हैं। इनके बढ़ने से period cramps कम होने में मदद मिलती है।
2. मसल्स रिलैक्सेशन
पीरियड क्रैंप्स अक्सर मसल्स कॉन्ट्रैक्शन होने की वजह से ही होता है। Masturbation के दौरान शरीर के मसल्स रिलैक्स होते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान पेट और पेल्विक एरिया में होने वाले दर्द और तनाव से राहत मिल सकती है।
3. बल्ड सर्कुलेशन
Masturbation से पेल्विक एरिया में Blood circulation बढ़ता है जिससे दर्द कम होने में मदद मिल सकती है। बेहतर Blood circulation se मसल्स को जरूरी न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन मिलते हैं जो दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
4.स्ट्रेस और तनाव कम करना
Periods के दौरान अक्सर देखा जाता है कि कई महिलाओं को तनाव और चिंता महसूस होती है। Masturbation से तनाव और चिंता कम होती है क्योंकि यह रिलेक्सेशन को प्रमोट करता है और सुखद अनुभव प्रदान करता है।
5.नींद की गुणवत्ता में सुधार
पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं में नींद न आने की शिकायत सुनने को मिलती है। Masturbation से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है जो पूरे स्वास्थ्य और दर्द सहने की क्षमता को बढ़ाता है।