STI Awareness: महिलाओं को STI के 7 लक्षण जरूर जानने चाहिए

कई बार महिलाओं की कुछ ऐसी दिक्कतें होती हैं जो सामान्य नजर आ सकती हैं लेकिन सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन के संकेत होती हैं। जानिए ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
STI

File Image

Women Must Know These 7 Symptoms Of Sexually Transmitted Disease: महिलाओं के लिए जरूरी होता है अपनी सेक्सुअल हेल्थ पर बात करना और इससे जुड़ी परेशानियां और बीमारियों को समझना। महिलाओं को यौन संचारित रोगों (STIs) का खतरा पुरुषों की तुलना में ज़्यादा होता है और इसमें लापरवाही करने से उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। अगर समय पर इन लक्षणों को समझकर इलाज न किया जाए तो यह फर्टिलिटी पर असर डालते हैं, प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ा सकते हैं और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

STI के ये लक्षण जानें

वजाइना से डिस्चार्ज

Advertisment

अगर आपको अपनी वजाइना से आने वाला डिस्चार्ज सामान्य से थोड़ा भी अलग लगे जैसे कुछ अलग रंग, अजीब सी दुर्गंध या ज्यादा डिस्चार्ज होना तो यह STI का एक लक्षण हो सकता है। कुछ इन्फेक्शन में यह डिस्चार्ज पीला, हरा या बदबूदार होता है जो शरीर में किसी इंटरनल इन्फेक्शन बनने या होने का संकेत देता है।

टॉयलेट के समय जलन या दर्द

अगर आप बार-बार टॉयलेट जाती हैं और आपको पेशाब के दौरान जलन महसूस होती है या दर्द होता है तो यह कोई सामान्य बात नहीं है, इसे नजरअंदाज न करें। ये लक्षण महिलाओं में कई बार क्लेमिडिया या गोनोरिया जैसे संक्रमणों से जुड़ सकते हैं जो महिलाओं में जल्दी फैलते हैं।

जेनिटल्स में सूजन

कई बार जेनिटल में सूजन, बहुत ज्यादा खुजली या जलन होती है जिसे महिलाएं हल्के ने ले लेती हैं। दरअसल यह बैक्टीरियल या वायरल STI का लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर आपको कभी सूजन महसूस होती है तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें और जेनिटल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

असामान्य ब्लीडिंग या पीरियड साइकिल में बदलाव

Advertisment

अगर आपके पीरियड्स का पैटर्न अचानक बदल जाए या फिर पीरियड्स के दौरान नॉर्मल से ज्यादा ब्लीडिंग हो तो यह किसी अंदरूनी संक्रमण के कारण हो सकता है। कभी-कभी क्लेमिडिया और गोनोरिया ऐसे बदलाव लाते हैं जिन्हें महिलाएं आम समझकर नजरअंदाज कर देती हैं।

सेक्स के दौरान या बाद में दर्द होना

अगर आपको इंटरकोर्स के समय पर या बाद में दर्द होता है तो हो सकता है कि आपके शरीर में कोई सूजन हो और या फिर अंदर कोई इन्फेक्शन बढ़ रहा हो। यह अनुभव कई बार हुए STI संक्रमण की वजह भी हो सकता है, इसलिए एक बार चेकअप जरूर कराएं।

प्राइवेट पार्ट में जख्म या छले होना

कई बार महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर कुछ छोटे घाव, फुंसी, छले या अजीब लाल निशान होते हैं जो बाद में बड़े जख्म का रूप ले लेते हैं, इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह हर्पीज़ या सिफलिस जैसे खतरनाक STI का लक्षण हो सकता है जिन्हें शुरुआत में ही पहचानकर डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी होता है।

थकान, बुखार और बदन दर्द

Advertisment

यह जरूरी नहीं कि STI का असर केवल प्राइवेट पार्ट पर ही हो। कई बार महिलाएं लगातार थकान महसूस, हल्का पार्लगाटर होने वाला बुखार और मांसपेशियों में दर्द महसूस करती हैं लेकिन इसे दिनभर के काम की बाद की थकावट समझ लेती हैं। लेकिन अगर आपको रोजाना ऐसा हो रहा है तो यह किसी वायरल संक्रमण जैसे HIV या हेपेटाइटिस का संकेत हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर एक बार जांच जरूर कराएं।

STI Sexually Transmitted Disease