WPL 2025 में शामिल हो रहीं 5 टीमों की कप्तानों के बारें में जानें

आज से विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच आज यानी 14 फरवरी, 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात जायंट्स (जीजी) के बीच वडोदरा में होने जा रहा है।.फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
WPL 2025

Photograph: ( X (WPL))

WPL 2025: आज से विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच आज यानी 14 फरवरी, 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात जायंट्स (जीजी) के बीच वडोदरा में होने जा रहा है।.फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इस साल विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा एडिशन है। WPL का यह एडिशन 15 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस पूरे टूर्नामेंट में 5 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं- दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्ज़। सभी टीमों के बीच दो-दो मुकाबले होने जा रहे हैं। इसके साथ ही 4 शहरों में मैच खेले जाएंगे जिनमें बेंगलुरु, लखनऊ, मुंबई और वडोदरा शामिल हैं। चलिए आज के इस आर्टिकल में 5 टीमों की कप्तानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।

Advertisment

Women Premiere League में शामिल हो रहीं 5 टीमों की कप्तानों के बारें में जानें

मेग लैनिंग

Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं। उनकी उम्र 32 साल हैं। वह ऑस्ट्रेलिया टीम की खिलाड़ी हैं और लगातार तीसरी बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रही हैं। 2023 में वह विमेंस प्रीमियर लीग में ऑरेंज कप जीती थीं। उन्होंने 5 टी-20 विश्व कप, दो ODI विश्व कप और कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीता है।

एश्ले गार्डनर

गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर हैं। वह भी ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी हैं। क्रिकेट में एश्ले ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। एश्ले गार्डनर 2023 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहीं। गुजरात जायंट्स की एश्ले नई कप्तान हैं और लगातार दो सीजन में यह टीम सबसे निचले स्थान पर रहीं है। इससे पहले 2 साल के लिए टीम की कप्तान बेथ मूनी थीं।

Advertisment

हरमनप्रीत कौर

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। वह भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। 2023 में WPL के पहले सीजन में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम किया था। वह भारतीय क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट में भी कप्तान हैं। वह लगातार तीसरी बार टीम की कप्तान हैं। वह पहली महिला है जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में शतक बनाया था।

स्मृति मंधाना

Advertisment

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना हैं जो भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं। उन्हें 2023 में WPL के फर्स्ट एडिशन में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में चुना गया। 2024 में उनके नेतृत्व में टीम ने खिताब जीता था।

दीप्ति शर्मा

यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा हैं। वह भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। दीप्ति अब WPL 2025 में कप्तान के तौर एलिसा हीली की जगह ले रही हैं। दरअसल,एलिसा हीली को चोट लग गई हैं। उनकी अनुपस्थिति में दीप्ति शर्मा टीम की कमान संभाल रही हैं जिससे उनकी जगह और मजबूत हो गई है।

harmanpreet kaur WPL Harmanpreet Highest Run Scorers In WPL