/hindi/media/media_files/2025/04/24/C2AYFEp2R1QfUTRUUa0E.png)
Photograph: (FIDE)
Indian GM Koneru Humpy Won Pune Women’s Grand Prix: भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी ने चेस की दुनिया में उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने Pune FIDE Women's Grand Prix में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने पहला स्थान जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। फाइनल राउंड में उनका मुकाबला बुल्गारिया की नुर्ग्युल सलीमोवा के साथ था जिन्हें उन्होंने 7/9 अंकों के साथ हराकर टूर्नामेंट जीता। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
FIDE Women's Grand Prix Championship, Pune
— The Khel India (@TheKhelIndia) April 24, 2025
🥇 Koneru Humpy 🇮🇳
🥈 Zhu Jiner 🇨🇳
🥉 Divya Deshmukh 🇮🇳 https://t.co/xwIo1W3dMIpic.twitter.com/J0WVHTYPiJ
इंडियन GM Koneru Humpy ने जीता पुणे महिला ग्रैंड प्रिक्स, जानें सभी डिटेल्स
बुधवार को इंडियन ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने पुणे ग्रैंड प्रिक्स के फाइनल राउन्ड में सफ़ेद मोहरों के साथ शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने 7/9 अंकों के साथ मैच को समाप्त किया। ऐसे में चीन की झू जिनर, भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के साथ अंकों में बराबरी पर थी। फाइनल राउन्ड में चीनी ग्रैंडमास्टर झू जिनर ने भी काले मोहरों से रूसी अंतर्राष्ट्रीय मास्टर पोलिना शुवालोवा के खिलाफ जीत हासिल की। उन्होंने भी 9 गेम जीतकर टूर्नामेंट को 7/9 पर समाप्त किया लेकिन टाई-ब्रेक के आधार पर पहला स्थान भारतीय खिलाड़ी ने ही जीता। उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। अब पुरस्कार राशि को आपस में बांटा जाएगा।
तीसरा स्थान भी भारतीय खिलाड़ी ने ही जीता
रैंकिंग में तीसरा स्थान भारतीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने जीता। उन्होंने 5.5 अंकों के साथ फाइनल राउंड को समाप्त किया। हम्पी ने गोल्ड मेडल जीत कर वापसी की है। हाल ही में क्लासिकल चेस में उनकी तरफ से खराब प्रदर्शन किया था। यह जीत उनके लिए बड़ी साबित हो सकती है क्योंकि 2026 FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में मजबूत स्थिति में रखती है।
WINNING MOMENTS FOR KONERU HUMPY 🏆pic.twitter.com/4Odc11tCQ0https://t.co/xwIo1W3dMI
— The Khel India (@TheKhelIndia) April 24, 2025
FIDE के साथ बातचीत में हम्पी ने माना कि उनकी जीत में किस्मत ने बड़ी भूमिका निभाई थी: "मैं हाल ही में Classical Chess में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी, लेकिन यहाँ मैंने अपने रेटिंग अंक दुबारा प्राप्त कर लिए हैं और कल काशलिंस्काया के खिलाफ़ खेल को छोड़कर, मुझे लगता है कि मैंने काफी अच्छा खेला है"