National Sports Awards 2024: मनु भाकर समेत इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति से मिले खेल रत्न

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024 की बात की जाए तो 4 खिलाड़ियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर शामिल हैं।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
khel ratna (34)

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2025: खेल मंत्रालय द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का वितरण आज यानि 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति की तरफ से राष्ट्रपति भवन में किया गया।मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024 की बात की जाए तो 4 खिलाड़ियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मू द्बारा सबसे पहले शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 34 खिलाड़ियों को 'अर्जुन अवार्ड' प्रदान किए गए। इनके अलावा 5 कोच को 'द्रोणाचार्य अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

Advertisment

मनु भाकर समेत इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति से मिले खेल रत्न

1. डी गुकेश

गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियन और इंडियन चेस ग्रैंडमास्टर हैं। उन्होंने 7 साल की उम्र से खेलना शुरू कर दिया था। 2024 में वर्ल्ड चेस चैंपियन में गुकेश ने चीनी खिलाड़ी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद गुकेश इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बन गए और अब उन्हें राष्ट्रपति की तरफ से 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024' से सम्मानित किया गया।

Advertisment

2. मनु भाकर

2024 में पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मनु भाकर ने भी इतिहास दर्ज किया है। वह पहली महिला शूटर हैं जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में वूमेन इंडिविजुअल में तीसरा स्थान हासिल किया और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में सरबजीत सिंह के साथ दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही मनु ने कॉमनवेल्थ और एशियाई गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीते हैं।

3. हरमनप्रीत सिंह

17 जनवरी को फील्ड हॉकी प्लेयर हरमनप्रीत सिंह को भी 'मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें प्यार से 'सरपंच साहब' भी बुलाया जाता है। हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। इसके साथ ही उनकी निपुणता पेनल्टी कॉर्नर में भी है। 2024 पेरिस ओलंपिक में उनके नेतृत्व में टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी उनकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Advertisment

4. प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार का नाम भी 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड' के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति की तरफ से उन्हें भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गयाश वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया था। एशियाई पैरा गेम्स में भी प्रवीण गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

Advertisment

Sports Khel Ratna Gukesh Dommaraju