Advertisment

WPL: मैग लेनिंग की कप्तानी पारी ने कैपिटल्स को दिलाई जीत

दिल्ली कैपिटल्स का सामना हुआ गुजरात जाइंट्स से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में। गुजरात ने टॉस जीत पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं गया और दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाइंट्स को 25 रनों से शाकस्थ दी।

author-image
Neha Dixit
New Update
NDTV Sports

DC vs GG (Image Credits: NDTV Sports)

Meg Lanning Takes Capitals To A Phenomenonal Win: गुजरात जाइंट्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने  20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाएं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लेनिंग ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवाब में गुजरात जाइंट्स 8 विकेट गंवाकर मात्र 138 रन ही बना सकी। दिल्ली में इस मैच में 25 रनों से जीत हासिल की।

Advertisment

मैग लैनिंग ने खेली कप्तानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज मैग लेनिंग ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैग लैनिंग ने इस महत्वपूर्ण मैच में बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों ही रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैग ने 134.15 के स्ट्राइक रेट से 1 छक्का और 6 चौक की मदद से मात्र 41 गेंद में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल ने गुजरात जाइंट्स को 20 ओवरों में 164 रनों का लक्ष्य दिया। इसके अलावा शैफाली (13), कैप्सी (27), जेमिमा (7), सदरलैंड (20), जोनासेन (11), रेड्डी (05), यादव (05) और पांडे (14) ने बल्लेबाजी में योगदान दिया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाता हुआ नजर आया। गार्डनर के अलावा अन्य सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। गार्डनर ने 129.03 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 1 छक्के की मदद से मात्र 31 गेंद में 40 रनों की उम्दा पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज जोनासेन और यादव ने तीन-तीन विकेट लेकर गुजरात को उनकी पहली जीत की ओर बढ़ने से रोक दिया।

अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है दिल्ली वहीं आखिरी स्थान पर है गुजरात

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में उप-विजेता रही दिल्ली कैपिटल का बेहतरीन प्रदर्शन इस संस्करण में भी जारी है। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से 3 मैच में जीत दर्ज कर 6 अंक प्राप्त कर लिए हैं। इतना ही नहीं यदि बात की जाए नेट रन रेट की तो सभी टीमों में सबसे बेहतर नेट रन रेट भी दिल्ली कैपिटल्स का ही है। दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है वहीं दूसरी ओर गुजरात जाइंट्स का हाल बेहाल है। गुजरात जाइंट्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं और चारों में ही उसे निराशा हाथ लगी है। अंक तालिका में आखिरी पायदान पर शून्य अंकों के साथ गुजरात जाइंट्स है।

Meg Lanning
Advertisment