Advertisment

WPL: मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर शानदार जीत हासिल की

वूमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से धूल चटकार शानदार जीत के साथ अपने सत्र की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

author-image
Neha Dixit
New Update
News18

MI vs DC (Image Credits: News18)

Mumbai Indians Thrashed Delhi Capitals, By 4 Wickets In A Nail-Biting Thriller: वूमेंस प्रीमियर लीग सीजन 2 के अद्भुत उद्घाटन समारोह के बाद ओपनिंग मैच में जब पिछले सत्र की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स आपस में टकराए तो मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया। T20 क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है यहां किसी भी बाॅल पर खेल किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। इस सत्र के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत के साथ अपने सत्र की शुरुआत की।

Advertisment

MI ने टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया 

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग बल्लेबाज और कप्तान मेग लेनिंग ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन रन गति बढ़ाने के प्रयास में (31) के निजी स्कोर पर आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एलिस केप्सी ने 141.50 के स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से (75) रनों की शानदार पारी खेली। इसके पश्चात उप-कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने मात्र 24 गेंदों में (42) रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का टोटल खड़ा कर दिया। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए थे 120 गेंदों में 172 रन।

मुंबई की ओर से यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत ने जड़ा अर्धशतक

Advertisment

मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य मिला। मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई की ओपनिंग बल्लेबाज हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया। हेली बिना खाता खोले (0) पर पेवेलियन लौट गई। यास्तिका ने पारी को संभालते हुए 8 चौके और 2 छक्को की मदद से 45 गेंदों में (57) रनों की धुआंधार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आगे से मोर्चा संभालते हुए (55) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

आखिरी गेंद पर छक्के के साथ जीता मैच

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रनों की आवश्यकता थी। अंतिम ओवर में मैच का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। जब मुंबई इंडियंस के फैंस अपनी सभी उम्मीदें खो चुके थे तभी स्ट्राइक पर आई सजीवन सजना। आखिरी गेंद पर छक्का मारकर सजीवन ने मुंबई इंडियंस को शानदार जीत दिलाई। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अपने सत्र की शानदार शुरुआत की।

वूमेंस Mumbai Indians Delhi Capitals
Advertisment