/hindi/media/media_files/2025/11/03/shethepeople-images-2-2025-11-03-13-13-18.png)
Photograph: (Instagram via yuzichahal3 & X via BCCI Women)
2 नवंबर 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला ICC Women’s World Cup खिताब जीता। ये जीत उस लंबे समय के इंतज़ार का अंत थी, जो पिछले 48 साल से हर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उनके प्रशंसक देखते आ रहे थे।
Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तोड़ा रिकॉर्ड, खत्म हुआ 48 साल का इंतज़ार
फाइनल मुकाबले का रोमांच
फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। ओपनर शफाली वर्मा ने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान Harmanpreet Kaur ने भी महत्वपूर्ण 40 रन जोड़े।
298 रन का टारगेट लेकर मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और वर्ल्ड कप फाइनल में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। शैफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
रिकॉर्ड तोड़ सफर
सेमीफाइनल में भारत ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। Jemimah Rodrigues की नाबाद 127 रनों की पारी ने 339 के लक्ष्य को हासिल कर भारत को फाइनल तक पहुंचाया, जो महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी सफल रन-चेज़ थी।
क्यों खास है ये जीत
ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए नई दिशा और पहचान है। 2005 और 2017 में फाइनल में हारने के बाद ये खिताब टीम के जुनून और निरंतरता का परिणाम है। भारत अब एशिया की पहली महिला टीम बन गया है जिसने वनडे वर्ल्ड कप जीता। ऐसे में यह कहना ग़लत नहीं होगा कि यह जीत केवल भारतीय महिला क्रिकेट की नहीं बल्कि पूरे देश की है।
देश में जश्न और सम्मान
जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम को बधाई दी।बीसीसीआई ने महिला टीम को 51 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर हर जगह इस जीत को ‘भारत के लिए गर्व का पल’ बताया जा रहा है।
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🏆
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
Congratulations to #TeamIndia on winning their maiden ICC Women's Cricket World Cup 🇮🇳
Take. A. Bow 🙌#WomenInBlue | #CWC25 | #Final | #INDvSApic.twitter.com/rYIFjasxmc
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us