New Update
/hindi/media/media_files/NurQ6KiSwxoR0Jotrdgh.png)
Bangladesh PM Sheikh Hasina (Image Credit: Pinterest)
10 Things About Bangladesh PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अमेरिकी मैग्जीन 'टाइम' पर नज़र आईं। यह मैग्जीन का नवंबर 2023 संस्करण है जो 10 नवंबर को पब्लिश होगा। आपको बता दें हसीना दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाली महिला बन गई हैं। आइये उनके बारे में कुछ जरूरी बातें जानते हैं।
TIME’s new cover: Under Prime Minister Sheikh Hasina, democracy in Bangladesh hangs in the balance https://t.co/355ojZW1j1pic.twitter.com/POMi7oRKD0
— TIME (@TIME) November 2, 2023
बांग्लादेशी पीएम हसीना शेख़ के बारे में जानें 10 महत्वपूर्ण बातें
- शेख हसीना बंग्लादेश की 10वीं प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म 28 सितंबर, 1947 को बांग्लादेश में हुआ। अब उनकी उम्र 76 साल है।
- शेख हसीना, शेख शेख़ मुजीबुर रहमा की बेटी है जिन्होंने बांग्लादेश की स्थापना में अहम योगदान दिया था।
- बांग्लादेश की राजनीति में होने वाली उथल पुथल की वजह से जेल भी जा चुकी हैं।
- हसीना पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बनी थी। उनका यह कार्यकाल 2001 तक चला इसके बाद 2008 फिर से प्रधानमंत्री का पद संभाला और आज भी इसे बनी हुईं हैं।
- हसीना की शादी 1967 में एमए वाज़ेद मिया के साथ हुई लेकिन 2009 में उनके पति की मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे हैं।
- 2018 में हसीना 'टाइम' के 100 सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों की लिस्ट में शामिल थीं।
- बांग्लादेश में 2024 में इलेक्शन आ रहे हैं। शेख हसीना टाइम पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए कहती हैं कि उन्हें अपनी जनता पर विश्वास है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के सहारे मुझे हटाना मुश्किल है।
- टाइम के साथ इंटरव्यू में हसीना ने ब्रिक्स देशों में शामिल होने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा अगर उन्हें मौका मिलेगा तो जरूर वे इस ग्रुप का हिस्सा बनेंगी। ब्रिक्स पांच उभरती हुईं इकनॉमिस का ग्रुप है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं।
- अमेरिकन विदेशी विभाग की तरफ से चुनाव प्रक्रिया को कमज़ोर करने वाले किसी भी बांग्लादेशी के 3सी वीज़ा पर रोक लगाई थी। इस पर हसीना ने कहा अमेरिका उन्हें सत्ता से बेदखल करके लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।
- Climate क्राइसिस पर हसीना ने कहा विकसित देशों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।