/hindi/media/media_files/2025/04/21/mPi4iMC5zIBAuEUwfLk7.png)
Photograph: (Instagram/Khushboo Patani)
What Khushboo Patani said on Pahalgam Terror Attack: दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी हाल ही में चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने खंडहर में लावारिस पड़ी एक मासूम बच्ची की जान बचाई थी। खुशबू ने हाल ही में पहलगाम में हुई घटना पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तानी सेना का नाम लिया और इस हमले की कड़ी निंदा की। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस घटना के बारे में क्या कहा-
जानिए Pahalgam Terror Attack पर खुशबू पटानी ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय सेना अधिकारी और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।
बुधवार को खुशबू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अब आतंकी हमले की जगह पाकिस्तान सेना का नाम लेना चाहिए। खुशबू ने कहा, "हम सालों से पाकिस्तान को सहन कर रहे हैं। युद्ध आखिरी रास्ता हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि अब वह समय आ गया है। 75 साल से पाकिस्तान को बर्दाश्त किया, अब बहुत हो गया। हम खुद से बहुत झूठ बोलते हैं।"
उन्होंने इसे धार्मिक मुद्दा बताया। भारतीय सेना का हिस्सा रह चुकी खुशबू ने कहा कि हमारे पास सैन्य शक्ति की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दो साल तक पहलगाम में सेवा दी थी। उन्होंने सवाल उठाया, "कब तक हम हवाई हमले करते रहेंगे? एक और उरी होगा।"
उन्होंने कहा, "जिस तरह गाजा में इजरायल और यूक्रेन में रूस ने कदम उठाए, उसी तरह भारत को अब पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करनी चाहिए।"
जानिए Khushboo Patani के बारे में ये 10 बातें
1. खुशबू पटानी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की बड़ी बहन हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1991 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उनके पिता जगदीश सिंह पटानी और माता पद्मा पटानी हैं।
2. खुशबू ने अपनी स्कूली शिक्षा बरेली से पूरी की और इसके बाद डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।
3. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी की और भारतीय सेना में भर्ती हो गईं।
4. रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशबू ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में 12 साल तक सेवा दी। बाद में उन्होंने अपना करियर बदल लिया और अब वह एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं।
5. वर्तमान में खुशबू एक फिटनेस कोच, एंटरप्रेन्योर काउंसलर और टैरो कार्ड रीडर के रूप में काम करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1M फॉलोअर्स हैं।
6. वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फिटनेस वीडियो के जरिए लोगों को प्रेरित करती हैं और उनके सवालों के जवाब देती हैं।
7. खुशबू पटानी TedX स्पीकर भी हैं। हाल ही में उन्होंने IMT Hyderabad में छात्राओं को स्पीच भी दी थी।
8. हाल ही में खुशबू तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने एक लावारिस बच्ची को खंडहर से बचाकर उसके माता-पिता से मिलवाया। इस घटना की पूरी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।
9. उनके इस काम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई। उनकी बहन दिशा पटानी सहित कई हस्तियों ने उनके इस प्रयास की तारीफ की।
10. अभी कुछ घंटे पहले ही उन्होंने चाइल्ड सेफ्टी के ऊपर एक वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह आशा है कि अथॉरिटीज की तरफ से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।