Advertisment

2022 Most Googled Women: 2022 में भारत की सबसे ज्यादा सर्च की गई महिलाएं

भाजपा की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा इस साल कुछ कॉन्ट्रोवर्सी (controversy)से कारण काफी ज्यादा चर्चा का हिस्सा बनी रहीं। एक टीवी डिबेट के दौरान उनके द्वारा प्रॉफिट मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के चलते उन्हें भारत में काफी ज्यादा सर्च किया गया

author-image
Swati Bundela
New Update
sushmita

2022 Most Googled Women

समय के साथ-साथ जमाना बदल रहा है। कल तक हम महिलाओं के बारे में सुना करते थे पर आज उनके बारे में पढ़ा करते है। जी हां आज हमें किसी के बारे में कुछ भी पता चलता है तो हम सबसे पहले गूगल पर सर्च करते है, और इसी कारण गूगल हर साल ऐसे लोगों की लिस्ट निकालता है जो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए होते है। तो आज हम जाएंगे वर्ष 2022 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई महिलाओं के बारे में।

Advertisment

Most Googled Women's In India -

1. नूपुर शर्मा (Nupur Sharma)

भाजपा की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा इस साल कुछ कॉन्ट्रोवर्सी (controversy)से कारण काफी ज्यादा चर्चा का हिस्सा बनी रहीं। एक टीवी डिबेट के दौरान उनके द्वारा प्रॉफिट मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के चलते उन्हें भारत में काफी ज्यादा सर्च किया गया जिस वजह से वह वर्ष 2022 में गूगल की प्रथम सबसे ज्यादा सर्च की गई महिला रहीं।

Advertisment
Nupur Sharma Controversy: Speaking From Public Platforms Calls For  Accountability - SheThePeople TV

2. द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi murmu)

अपने जीवन के संघर्ष से काफी ज्यादा प्रभावित करने वाली भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मे गूगल पर सर्च की गई दूसरी भारतीय महिला हैं। 64 वर्षीय मुर्मू भारत की प्रथम राष्ट्रपति बनी जो एक आदिवासी जाति से संबंध रखती हैं वह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा का श्रोत बनी।

Advertisment
Who Is Droupadi Murmu: First Woman Governor Of Jharkhand Now NDA's  Presidential Nominee

3. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकीं, सुष्मिता सेन वर्ष 2022 में भारत में पांचवें नंबर पर सर्च होने वाली भारतीय महिला रहीं। हॉट स्टार पर रिलीज हुई थ्रिलिंग मूवी आर्य और उसमें दिए गए दमदार परफॉर्मेंस के कारण सुष्मिता सेन ने जनता को अपनी ओर आकर्षित किया इसके साथ साथ कुछ कॉन्ट्रोवर्सी से कारण भी सर्च का कारण रहीं।

Advertisment
Sushmita Sen Talks About Today's Women, Body-Shaming - SheThePeople TV

4. अंजलि अरोरा (Anjali Arora)

कंगना राणावत के शो (Lock up) लॉकअप में एक कंटेस्टेंट के रूप में रह चुकी अंजली अरोरा जो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक डांसर है। इस शो में अपनी अच्छी परफॉर्मेंस देते हुए और अपने  कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर देने के लिए अंजली अरोरा भारत में गूगल पर छठ में नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च की गई महिला रहीं।

Advertisment
Anjali Arora Gets Trolled For Her Latest Dance Reel

5. एम्बर हर्ड (Amber Heard)

हॉलीवुड की एक्ट्रेस रहीं एम्बर हर्ड। भारतीय मूल की ना होकर भी भारत में गूगल पर दसवें नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च की गई महिला रही। जॉनी डेप और एम्बर हार्ड के डिवोर्स के कारण और इससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी इसके कारण यह सबसे ज्यादा चर्चित महिला रहीं। हालांकि अपने बार बार के झूट के कारण जनता की निंदा का पात्र रहीं।

Why Is Amber Heard Verdict Being Used To Pass A Judgement On Feminism?
Sushmita Sen 2022 Most Googled Women anjali arora nupur sharma
Advertisment