World Photography Day पर जानिए भारत की इन 5 फीमेल फोटोग्राफर्स के बारे में

आज 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है, जो फोटोग्राफी की पीछे की आर्ट उसके साइंस को समर्पित है। यह दिन इसलिए खास है क्योंकि लुईस डैगर ने 1839 में डैगेरोटाइप का अविष्कार किया था, जो पहली स्थायी तस्वीर लेने की तकनीक थी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
World Photography Day

Photograph: (Freepik)

जब से मोबाइल हमारी जिंदगी में आया है, तब से फोटो खींचना हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जब भी हमें अच्छे खाने, डूबते हुए सूरज या खुद की तस्वीर खींचने का मन करता है, तो हम तुरंत फोटो ले लेते हैं। आज 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है, जो फोटोग्राफी की पीछे की आर्ट उसके साइंस को समर्पित है। यह दिन इसलिए खास है क्योंकि लुईस डैगर ने 1839 में डैगेरोटाइप का अविष्कार किया था, जो पहली स्थायी तस्वीर लेने की तकनीक थी। चलिए, कुछ महिला फोटोग्राफर्स के बारे में जानते हैं-

Advertisment

World Photography Day पर जानिए भारत की इन 5 फीमेल फोटोग्राफर्स के बारे में

Homai Vyarawalla

भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट के रूप में जानी जाने वाली होमाई व्यारावाला को “शटर क्वीन ऑफ़ इंडिया” भी कहा जाता है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आज़ादी के शुरुआती वर्षों के कई ऐतिहासिक पलों को कैमरे में कैद किया, जैसे महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार और लाल किले पर पहला ध्वजारोहण समारोह। होमाई ने साबित किया कि महिलाएं फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी किसी से कम नहीं हैं।

Sooni Taraporevala

सूनी तारापोरेवाला सिर्फ़ फोटोग्राफ़र ही नहीं, बल्कि स्क्रीनराइटर और फिल्ममेकर भी हैं। इनका जन्म 1957 में बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप मिलने के बाद उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर और फ़ोटोग्राफ़ी की पढ़ाई की। इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में सिनेमा का अध्ययन किया। 1981 में भारत लौटीं और फ़्रीलांस स्टिल फ़ोटोग्राफ़र के रूप में करियर की शुरुआत की। 2000 में उन्होंने अपनी फ़ोटोग्राफ़्स की किताब “PARSIS: The Zoroastrians of India; A Photographic Journey” प्रकाशित की। उनकी फ़ोटोग्राफ़्स अब नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट (NGMA) की स्थायी कलेक्शन का हिस्सा हैं।

Advertisment

Avani Rai

अवनी राय, मशहूर फ़ोटोग्राफ़र रघु राय (जिन्हें “भारतीय फोटोग्राफी का जनक” कहा जाता है) की बेटी हैं। मुंबई में रहने वाली अवनी फ़िल्ममेकर और एक्ट्रेस भी हैं। बचपन से ही फोटोग्राफी का माहौल मिलने के कारण उनकी क्रिएटिव जर्नी आकार ले पाई। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी, कश्मीर और चेन्नई वॉटर क्राइसिस जैसे विषयों पर फोटो निबंध (photo essays) किए, जो कला और सामाजिक टिप्पणी का मेल हैं। उनका काम Vogue, GQ, Architectural Digest, The Wire, The Platform, Sunday Guardian, Scroll आदि में प्रकाशित हो चुका है।

Ketaki Sheth

केतकी शेठ का जन्म 1957 में बॉम्बे (मुंबई) में हुआ। उन्हें फोटोग्राफी में 40 साल से अधिक का अनुभव है। 2014 तक वे एक समर्पित एनालॉग फ़ोटोग्राफ़र रहीं, जिन्होंने केवल ब्लैक-एंड-व्हाइट फ़िल्म का इस्तेमाल किया। बाद में उन्होंने डिजिटल कैमरा, एक लेंस और स्टूडियो की टंग्स्टन लाइट के साथ भी काम किया।

Advertisment

Arati Kumar-Rao

अराती कुमार-राव एक पर्यावरण फ़ोटोग्राफ़र, लेखिका और आर्टिस्ट हैं। वह National Geographic Explorer भी हैं। अपने काम से वह दिखाती हैं कि इंसानों की वजह से धरती और परिदृश्य कैसे बदल रहे हैं और इसका असर लोगों, संस्कृति और प्रकृति पर पड़ रहा है। उनका काम National Geographic Magazine, द हिंदू, द गार्जियन जैसे कई बड़े मंचों पर छपा है। उन्होंने Marginlands: Landscapes on the Brink किताब लिखी, जिसे 2023 में कई साहित्यिक पुरस्कारों के लिए चुना गया। उसी साल BBC ने उन्हें दुनिया की 100 प्रेरणादायक और प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया।