Advertisment

5 Modern Phobias : आज से पहले कभी नहीं थे अस्तित्व में ये फोबिया

author-image
New Update

बहुत से लोगों को फोबिया होता है। फोबिया का मतलब होता है किसी भी वस्तु या परिस्थिति से उत्पन्न होने वाला डर जिसकी कोई सीमा नहीं है। यह जानलेवा तो नहीं होता है लेकिन किसी भी व्यक्ति को झकझोर कर जरूर रख सकता है। यह किसी आम डर की तरह नहीं होता है।

Advertisment

फोबिया आपके दिमाग को एंजायटी या डिप्रेशन का शिकार भी बना सकता है। किसी भी तरह के फोबिया से पीड़ित लोग उस वस्तु या परिस्थिति से दूर रहने की कोशिश करते हैं। कुछ लोगों को क्लस्ट्रोफोबिया होता है। इसमें उन्हें किसी भी बंद जगह पर रहने से सांस आना बंद हो जाती है। इसी तरह कुछ नए फोबिया भी अब अस्तित्व में आ चुके हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं यह फोबिया और किन चीजों से हुए हैं उत्पन्न।

मॉडर्न फोबिया -

1. एटमोस्फोबिया

Advertisment

Atmosphobia दो शब्दों से मिलकर बना है- atom और फोबिया। यह eknxifobia की एक ब्रांच है। इसमें किसी भी व्यक्ति के अंदर एटॉमिक एक्सप्लोजन का डर बैठ जाता है। वह किसी भी तरह के एटॉमिक एक्सप्लोजन के होने या उसे देखने से पूरी तरह घबरा जाता है। इस का कारण अतीत में घटी कोई घटना या फिर किसी तरह की मानसिक कल्पना हो सकती है।

2. Editiovultaphobic

बहुत से लोगों को सोशल मीडिया से डर लगता है या फिर वे उससे दूरी बना कर रखना पसंद करते हैं। लेकिन इसका फोबिया में तब्दील होना थोड़ा आश्चर्यजनक हो सकता है। Face और book के अर्थ में लिए गए लेटिन भाषा के शब्दों को मिलाकर editiovultaphobic बना है। इसका मतलब होता है फेसबुक से डर। 

Advertisment

कुछ लोगों को अपनी जिंदगी के लम्हों को अनजान लोगों के सामने जीने से डर लगता है।

3. Nucleomituphobia

इस फोबिया से पीड़ित व्यक्ति को न्यूक्लियर हथियारों से डर लगता है। वह केवल इसके बारे में सोचकर ही डर से झकझोर हो उठता है। इससे पीड़ित व्यक्ति मिलट्री बेसेस के पास जाने से घबराते हैं और उस से दूरी बनाए रखने के लिए बहुत लंबा रास्ता भी चुन लेते हैं।

Advertisment

4. साइबरफोबिया

कुछ लोगों को कंप्यूटर का इस्तेमाल करने या फिर उनके पास जाने से भी डर लगता है। वे इंटरनेट या किसी साइबर यंत्र को इस्तेमाल करने से घबरा जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वे इसकी वजह से अपने ऑफिस या स्कूल जाने से भी बचने की कोशिश करते हैं। यह फोबिया उन्हें इंटरनेट या सोशल मीडिया से दूर कर देता है।

5. पॉलिटिकोफोबिया

पॉलीटिको फोबिया का मतलब होता है राजनीति का डर। कुछ लोगों को राजनीति बहुत ही उलझी और खतरनाक चीज लगती है। वे इसकी प्रक्रिया जैसे वोट देना या वोट का रिजल्ट आना, आदि से बहुत डर जाते हैं।

एंजायटी
Advertisment