Advertisment

5 Myths About Vagina: सेक्स करने के वेजाइना हो जाएगा लूज?

author-image
New Update

हमारे भारत के स्कूलों में सब कुछ पढ़ाया जाता है लेकिन सेक्स एजुकेशन के विषय पर चर्चा तक नहीं होती। भारत में सेक्स की बात करना एक टैबू है। महिलाओं की मेंस्ट्रूअल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ की बात करते वक्त सब अपनी आवाज धीमी कर लेते हैं। आज महिलाएं पुरुषों के सामने सेक्स की बातें करने में बहुत झिझकती भी है। लोग बस इसके बारे में बात नहीं करते 

Advertisment

इस तरह के वातावरण में कई तरह के मिथ प्रचलित हो जाते हैं जो जायज भी है। ज्यादातर पुरुषों को महिलाओं के शरीर और उनकी पार्ट्स के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता होता है। यहां तक कि कुछ महिलाओं को तो खुद के ही शरीर के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं। इसका कारण यही है कि हम सेक्स और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। लेकिन अब वक्त आ गया है कि हम इसे बदले।

वेजाइना से जुडे मिथ -

1. ज़्यादा सेक्स करने से वेजाइना होता है लूज

Advertisment

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि अगर महिलाएं ज्यादा सेक्स करती हैं तो उनका वजाइना खींचकर ढीला हो जाता है। हां यह सच है कि प्रेगनेंसी और सेक्स के समय हमारा वजाइना स्ट्रेच होता है। क्योंकि यह बहुत ही लचीला और इलास्टिक होता है। लेकिन कुछ समय बाद यह अपने असली आकार में वापस आ जाता है।

बढ़ती उम्र और बच्चे के जन्म के कारण वेजाइना थोड़ा बड़ा हो सकता है लेकिन इसका संबंध सेक्स से नहीं है।

2. आप वेजाइना से सुसु करते हैं

Advertisment

बहुत से लोग अपने खुद के शरीर के बारे में इतने अनजान होते हैं कि उन्हें लगता है कि वह वेजाइना से सुसु करते हैं। हमारे तीन निकासी छिद्र होते हैं यूरेथ्रा, वेजाइना और अनस। यूरेथ्रल ओपनिंग clitoris के नीचे और वेजाइनल ओपनिंग की बिल्कुल ऊपर होती है। हम यहीं से सुसु करते हैं क्योंकि यूरिथल ओपनिंग हमारे यूरिनरी ब्लैडर से जुड़ी होती है।

3. वेजाइना में टेंपन खोता नहीं है

ब्रेक के दौरान टेंपन का एक जगह पर फस जाना आम बात है। हो सकता है कि आप बिना टेंपन के निकाले दूसरी बार सेक्स कर ले। यह आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपका टेंपल आपके वजाइना में कहीं खो गया है। इसे आप अपनी उंगली से बाहर निकाल सकते हैं।

Advertisment

4. वेजाइना को साफ करने की ज़रूरत नही

कुछ लोग अपनी हैल्थ का बहुत ख्याल रखते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वेजाइना को साफ करने के लिए किसी तरह के प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती है। वह कुछ पदार्थों का डिस्चार्ज करके अपनी सफाई खुद कर लेता है। इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स होने की जरूरत नहीं।

लेकिन आपको अपने वूलवा को हर रोज बनवाने पानी से कम से कम एक बार साफ जरूर करना चाहिए।

5. वेजाइना से गंध आती है

कुछ महिलाओं को लगता है कि उनके वजाइना से गंध आती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। वेजाइना से कभी कभी पसीने या मेंस्ट्रुएशन की वजह से गंध आ सकती है। पर यह बिल्कुल नॉर्मल है। अगर आपको वेजाइना से सच में किसी तरह की गंध आती है तो अपने डॉक्टर से बात करें। 

वेजाइना से जुडे मिथ
Advertisment