Advertisment

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखीं 'नारी शक्ति', परेड और झांकियों में महिलाएं रहीं आगे

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस बार के गणतंत्र दिवस में बहुत चीजें अलग हुईं और ज्यादा फोकस महिलाओं पर रहा। 'नारी शक्ति' थीम को ध्यान में रखते हुए परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रहीं। इसके चलते बहुत कुछ पहली बार देखने को मिला।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Nari shakti

(Image Credit: X/President Of India)

Display Of Nari Shakti On Republic Day As Take Lead In Parade And Tableau: पूरे देश में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस बार के गणतंत्र दिवस में बहुत चीजें अलग हुईं और ज्यादा फोकस महिलाओं पर रहा। नारी शक्ति थीम को ध्यान में रखते हुए परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रहीं। इसके चलते बहुत कुछ पहली बार देखने को मिला।

Advertisment

इससे पहले कुछ जरूरी बातें भी जान लेते हैं

देश ने इस बार अपना 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जिसके मुख्य अतिथि फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों थें। 1984 के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि राष्ट्रपति, कर्तव्य पथ पर बग्घी से पहुंचे। इसके साथ ही परेड में फ्रांसीसी आर्मी बैंड ने भी हिस्सा लिया। 

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखीं 'नारी शक्ति', परेड और झांकियों में महिलाएं रहीं आगे

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शेयर की नारी शक्ति की तसवीरें

परेड की शुरुआत वाद्ययंत बजाकर हुई

Advertisment

गणतंत्र दिवस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। महिला कलाकारों की तरफ से शंख, नगाड़ा और अन्य परंपरागत वाद्ययंत्र से परेड की शुरुआत की गई। इस प्रदर्शन में 112 फीमेल कलाकारों ने मिलकर किया।

ट्राई सर्विस कंटिजेंट

Advertisment

गणतंत्र दिवस में पहली बार तीन सेनाओं की तरफ से ऑल वुमेन कंटिजेंट शामिल किया गया। ANI के अनुसार, इस ट्राई सर्विस कंटिजेंट का नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या ने किया, जिसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रृष्टि राव शामिल थे।

दिल्ली पुलिस का महिला बैंड

Advertisment

ANI के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिल्ली पुलिस के महिला दस्ते ने भाग लिया। इस बैंड का नेतृत्व बैंड मास्टर सब इंस्पेक्टर रुयंगनुओ केन्से ने किया।दिल्ली पुलिस ब्रास और पाइप बैंड में 4 महिला सब इंस्पेक्टर और 81 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। बैंड ने 'दिल्ली पुलिस सॉन्ग' बजाया।

मेडिकल सर्विसेज की महिला कंटिजेंट पहली बार शामिल

Advertisment

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार मेडिकल सर्विसेज की महिलाएं इंटेलिजेंट भी शामिल हुई। इस बैंड का नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। उनके साथ ही आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना से कंचना और भारतीय वायु सेना से फिट लेफ्टिनेंट दिव्या शामिल थीं। 

BSF, CISF और SSB महिला बाइकर्स

Advertisment

बीएसएफ और सी आई एस एफ महिला ब्रास बैंड

nari Shakti Republic Day Republic Day 2024
Advertisment