Wamiqa Gabbi कौन हैं? OTT से लेकर बॉलीवुड तक का दिलचस्प सफर

एक्टिंग की दुनिया में Wamiqa Gabbi नया नाम नहीं है।.चलिए ऐसे में उनकी प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बात करते हैं कि OTT से लेकर बॉलीवुड तक का उनका सफर कैसा रहा-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Wamiqa Gabbi Made Debut At Milan Fashion Week Meets Squid Game Actor

Photograph: (Instagram & Zoom Tv)

Fascinating Journey Of Wamiqa Gabbi From OTT to Bollywood: एक्टिंग की दुनिया में Wamiqa Gabbi नया नाम नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में कर दी थी। हिंदी फिल्मों के अलावा वह पंजाबी, तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा में काम कर चुकीं हैं। अब Wamiqa Gabbi अब राजकुमार राव के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसकी चर्चा खूब हो रही है। चलिए ऐसे में उनकी प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बात करते हैं कि OTT से लेकर बॉलीवुड तक का उनका सफर कैसा रहा-

Advertisment

Wamiqa Gabbi कौन हैं? OTT से लेकर बॉलीवुड तक का दिलचस्प सफर

पंजाबी परिवार से संबंध रखने वाली वामिका का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनके पिता लेखक हैं। उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की है।

बॉलीवुड से की शुरुआत

Advertisment

13 साल की उम्र में ही Wamiqa ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने इम्तियाज अली द्वारा डायरेक्टेड Jab We Met में बहुत छोटा रोल अदा किया था। उन्होंने करीना कपूर के कैरेक्टर की बहन का किरदार निभाया था। उनका सफर आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हार कभी नहीं मानी। उन्होंने बॉलीवुड या फिर OTT के अलावा भी रीजनल सिनेमा में भी बहुत काम किया है।

शुरुआत में वामिका ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए जैसे लव आज कल (2009), मौसम (2011), और ’83 (2021)। 

OTT से बनाया नाम

Advertisment

OTT में काम मिलने के बाद Wamiqa Gabbi के करियर को नई ऊंचाइयां मिलीं। 2021 में Disney+ Hotstar पर रिलीज हुई सीरीज "ग्रहण" में मनु का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने 2022 में Netflix की "माई: अ मदर्स रेज" में एक गूंगी लड़की का रोल निभाया।

यह प्रोजेक्ट्स OTT में उनकी शुरुआत थे। इसके बाद उन्होंने विशाल भट्टाचार्य के "मॉडर्न लव मुंबई" के एक सेगमेंट में काम किया और फिर 2023 में "चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली" में डिटेक्टिव के रूप में लीड रोल निभाया।

गेम चेंजर

2023 में Amazon Prime Video पर हुई "जुबली" में Wamiqa Gabbi ने नीलोफर का रोल निभाया जिसके लिए उन्हें Filmfare OTT अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला। इसके अलावा 2023 में खुफिया में उन्हें अपनी मेहनत का फल मिला। उनकी शानदार एक्टिंग के लिए Filmfare OTT अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब मिला। 

Advertisment

ताजा करियर अपडेट

2024 में वामिका ने एक्शन थ्रिलर  बॉलीवुड फिल्म "बेबी जॉन" में काम किया। उनके साथ वरुण धवन भी थे। इसमें पहली बार उन्होंने एक्शन सीक्वेंस किए। अब वामिका की नई मूवी रिलीज हो रही है। वह राजकुमार राव के साथ "भूल चूक माफ" में बड़े पर्दे पर अगले महीने नजर आएंगी। इस मूवी को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

पंजाबी सिनेमा में कमाया बढ़ा नाम

Advertisment

OTT और बॉलीवुड के अलावा लंबे समय तक भूमिका ने पंजाबी सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में काम किया है जैसे कली जोट्टा, दिल दीया गल्ला, तू मेरा 22 मैं तेरा 22 और तबाह आदि। 

Wamiqa Gabbi