मिलिए WPL के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी G Kamalini से

मिलिए भारत अंडर-19 हीरो जी कमलिनी से जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू किया। इस आर्टिकल में उनके बारे में अधिक जानें

author-image
Rajveer Kaur
New Update
G Kamalini

Photograph: (Instagram)

G Kamalini Youngest Debutant Of WPL: जी कमलिनी ने कल मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के मैच में इतिहास रच दिया। भारत अंडर-19 हीरो जी कमलिनी 2025 सीजन के दौरान महिला प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में सबसे कम उम्र की डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी उम्र महज 16 साल और 213 दिन है। उन्होंने 18 फरवरी, 2025 को मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात जायंट्स के खिलाफ़ अपना पहला मैच खेला। जी कमलिनी ने अपने इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डेब्यू से शबनम शकील के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चलिए उनके बारे में जानते हैं-

Advertisment

मिलिए WPL के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी G Kamalini से 

कल यानी 18 फरवरी, 2025 को वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच हुआ जिसमें मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर गेंदबाजी को चुना और अपनी पारी में गुजरात की टीम ऑल आउट कर दिया। यह जी कमलिनी का पहला मैच था। 

Advertisment

इनका जन्म 20 जुलाई, 2008 को हुआ। इनकी फील्डिंग पोजिशन विकेटकीपर की है। इनका संबंध तमिलनाडु के मदुरई से है। WPL 2025 में मुंबई की टीम ने इन्हें नीलामी में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। इन्होंने भारत की अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता टीम में शानदार प्रदर्शन से अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

WPL में सबसे उम्र में डेब्यू करने वाली महिला खिलाड़ी 

इस सूची में सबसे पहला नाम जी कमलिनी का आता है। इन्होंने MI बनाम GG, 2025 के मैच में सिर्फ 16 वर्ष और 213 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया। इसके बाद  शबनम शकील का नाम आता है जिन्होंने 2024 में GG बनाम RCB मैच में सिर्फ 16 साल और 263 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला। पारशवी चोपड़ा ने 2023 में UPW बनाम MI मैच में 16 वर्ष 312 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला।

WPL