Advertisment

Lok Sabha Elections: कंगना रनौत को मंडी से मिली टिकट, जानें उनके बारे में ये 10 बातें

इन दिनों कंगना रनौत काफ़ी सुर्खियों में बनी हुई हैं क्योंकि बीजेपी की तरफ से उन्हें लोक सभा चुनाव के लिए टिकट मिल गई हैं। अब वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ेंगी। आइये उनके बारे में जानते हैं कुछ रोचक बातें-

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Kangna

(Image Credit: ABP Live)

Lok Sabha Elections: इन दिनों कंगना रनौत काफ़ी सुर्खियों में बनी हुई हैं क्योंकि बीजेपी की तरफ से उन्हें लोक सभा चुनाव के लिए टिकट मिल गई है। अब वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ेंगी। बता दें, भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी की तरफ से अब पांचवीं लिस्ट जारी की गई है जिसमें उन्होंने 111 नाम शामिल किए गए हैं। इसमें ही अभिनेत्री कंगना रनौत का शामिल है। आइये उनके बारे में जानते हैं कुछ रोचक बातें-

Advertisment

कंगना रनौत को मंडी से मिली टिकट, जाने उनके बारे में ये 10 बातें

  1. हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) काफी बोल्ड स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनकी उम्र 36 साल है।
  2. वह हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं। उनका जन्म 23 मार्च, 1987 में हुआ था। 
  3. अपने फिल्मी करियर की उन्होंने 'गैंगस्टर' मूवी से की थी जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए 'फिल्मफेयर अवार्ड' भी मिला था।
  4. 2008 में 'फैशन' फिल्म में उनके रोल के लिए उन्हें 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का अवार्ड मिला था। इस मूवी से उन्हें पहचान मिली और चर्चा में आ गई थीं।
  5. कंगना 'नेशनल अवार्ड' विजेता हैं। उन्हें 2014 में आई मूवी 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 'नेशनल फिल्म अवार्ड' मिला था।
  6. 2015 में उन्हें अपनी मूवी 'तनु वेड्स मनु' के लिए भी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 'नेशनल अवार्ड' मिला था।  इसके साथ ही उन्हें 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' मूवी के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  7. 2020 में उन्हें भारत सरकार की तरफ से देश के चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (4th Highest Civilian Award) 'पद्म श्री' से सम्मानित किया।
  8. 2024 में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह' में कंगना रनौत ने हिस्सा लिया था।
  9. अब लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना अपनी जन्म भूमि हिमाचल प्रदेश, मंडी से चुनाव लड़ रही हैं।
  10. अभिनेत्री समय-समय पर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
Kangana Ranaut कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश Lok Sabha Elections मंडी 4th Highest Civilian Award
Advertisment