/hindi/media/media_files/2025/04/01/TmJ3J9KsskO4Gtogx6nT.png)
Photograph: (X(All India Radio News))
Meet Shirley Botchwey the First African Woman to Take on the Role of Commonwealth Secretary General: आज यानि 1 अप्रैल, 2025 अयोर्कर बोचवे को राष्ट्रमंडल देशों के 7वीं कॉमनवेल्थ सेक्रेटरी जनरल के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही, शर्ली इस पद को संभालने वाली अफ्रीका की पहली महिला हैं। यह उनके लिए गर्व की बात है। चलिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं-
Shirley Botchwey will assume office as the 7th Secretary General of the Commonwealth today. She will become the first woman from Africa to hold this office. #ShirleyBotchwey #Commonwealth pic.twitter.com/VDN62vmuYs
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 1, 2025
मिलिए कॉमनवेल्थ सेक्रेटरी जनरल का पद संभालने वाली पहली अफ्रीकी महिला Shirley Botchwey से
शर्ली अयोर्कर बोचवे एक घाना की एक पॉलीटिशियन वकील और राजनयिक हैं, जिन्हें 1 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रमंडल राष्ट्रों की 7वीं महासचिव के तौर पर चुना गया। ऐसा करने वाली वह पहली अफ्रीकी महिला हैं जो अब 2.7 बिलियन की आबादी वाले 56 देशों के संगठन का नेतृत्व करेंगी।
इससे पहले, शर्ली 2017 से 2024 तक घाना की विदेश मामलों और क्षेत्रीय एकीकरण मंत्री थीं। वहाँ उन्होंने कांसुलर सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाया। साथ ही, राजनयिकों को प्रशिक्षण देने के लिए एक विदेश सेवा संस्थान शुरू किया, जिससे उनकी खास पहचान बनी।
Commonwealth.com के अनुसार, 2024 में शर्ली को समोआ के अपिया में हुई राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की दो साल में एक बार होने वाली बैठक में चुना गया था। उन्होंने 1 अप्रैल 2025 को यह पद संभाला। इस पद पर वह कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, शासन और सार्वजनिक सेवा में 20 साल से ज्यादा का नेतृत्व अनुभव लेकर आई हैं।
उनके निजी जीवन के बारे में जानिए
शर्ली का जन्म 8 फरवरी, 1963 को घाना के अकरा में हुआ। उन्होंने कानून, बिजनेस (कार्यकारी एमबीए) और पब्लिक कम्युनिकेशन जैसे विषयों में पढ़ाई की है। उन्होंने घाना यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, लेगॉन से एग्जीक्यूटिव एमबीए की पढ़ाई की और यूके के वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से पब्लिक कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन में MA की डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूके की यूनिवर्सिटी आफ लंदन से एलएलबी की डिग्री की है। इसके साथ ही कई डिप्लोमा भी हासिल किए हैं।
आईए जानते हैं उनके करियर के बारे में
शर्ली अयोर्कर बोचवे ने अपने जीवन में कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत राजनीति से नहीं की थी। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने सफल मार्केटिंग और संचार कंपनी चलाई और टूरिज्म सेक्टर में सलाहकार के तौर पर काम किया। इसके बाद 2005 से 2021 तक, शर्ली वेइजा और बाद में आन्या-सोवुतोम क्षेत्रों की सांसद रहीं। 2001 से 2009 तक राष्ट्रपति जॉन कुफूर के अधीन विभिन्न उप मंत्री भूमिकाएँ निभाईं। मार्च 2025 में महासचिव के पद संभालने से पहले जनवरी 2017 से जनवरी 2024 तक घाना की विदेश मामलों और क्षेत्रीय एकीकरण मंत्री के रूप में काम किया। इसके साथ ही घाना की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सदस्य भी रहीं।