Advertisment

Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाते समय याद रखें यह 5 टिप्स

मनी प्लांट की खूबसूरती उसकी बेलो से ही होती है। लेकिन हम आपको बता दें, कि मनी प्लांट की बेल ही आपके धन से जुड़ा रखती है। जैसे आपकी मनी प्लांट की बेलें बढ़ती हैं ।

author-image
Shruti Upadhyay
17 Dec 2022
Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाते समय याद रखें यह 5 टिप्स

Money Plant Vastu Tips

Vastu Tips: बहुत से लोग ऐसे हैं जो मनी प्लांट को अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उपयोग में लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मनी प्लांट लगाने के और भी बहुत से फायदे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर में मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा के घर पर हमेशा बनी रहती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में किस तरह मनी प्लांट को स्थापित करना चाहिए ताकि आपके घर में कभी धन की कमी ना हो।

Advertisment

According to Vastu Shastra, remember these 5 tips while planting money plant at home - 

1. दिशा का रखें ध्यान

अगर हम वास्तु शास्त्र की बात करें। तो इसके अनुसार हर वस्तु की एक सुनिश्चित दिशा होती है। यदि हम उस वस्तु को उस स्थान पर ना रखें तो उसके फायदे होने के बजाय उसके नुकसान हमें उठाने पड़ सकते हैं। इसी तरह जब आप अपने घर में मनी प्लांट लगाते हैं। तो आपको उसकी दशा का खास ख्याल रखना चाहिए । 

Advertisment

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के लिए दक्षिण पूर्व दिशा सबसे अच्छी दिशा बताई गई है। आपको अपने मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में ही स्थापित करना चाहिए। इससे आपके घर में धन की वर्षा होती है।

2. मनी प्लांट की बेल का रखें ध्यान

मनी प्लांट की खूबसूरती उसकी बेलो से ही होती है। लेकिन हम आपको बता दें, कि मनी प्लांट की बेल ही आपके धन से जुड़ा रखती है। जैसे आपकी मनी प्लांट की बेलें बढ़ती हैं । उसी तरह आपका धन भी बढ़ता है। लेकिन आपको यह याद रखना चाहिए की मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन को ना छुए। अगर ऐसा है तो इससे आपका धन खर्च होगा उसमें गिरावट आएगी।

Advertisment

3. दुर्भाग्य का बन सकता है कारण

मनी प्लांट देखने में बहुत सुंदर होता है। यह मनमोहक भी होता है। लेकिन यह आपके दुर्भाग्य का कारण भी बन सकता है। अगर आप अपने घर में मनी प्लांट स्थापित कर रहे हैं। तो उसका पूरा ख्याल रखें। मनी प्लांट के सूखने पर या उसकी पत्ते पीले पड़ने पर आप उसे अपने घर से हटा दें।  क्योंकि सूखा हुआ या खराब हुआ मनी प्लांट आपके घर में दुर्भाग्य लाता है।

4. बाहर ना लगाएं मनी प्लांट

Advertisment

अगर आप अपने घर में मनी प्लांट को बाहर लगाते हैं। जहां से आने जाने वाले लोगों की नजर उस पर पड़ती है। तो आपको तुरंत वहां से उसे हटा देना चाहिए। दरअसल मनी प्लांट आपके घर की संपत्ति से जुड़ाव रखता है। बाहर आने जाने वाले व्यक्तियों की नजर पड़ने पर मनी प्लांट की वृद्धि रुक जाती है। इसी तरह आपके घर के सदस्यों की आर्थिक वृद्धि भी रुक जाती है। इसलिए हमेशा इस को घर के अंदर ही लगाएं।

5. मनी प्लांट कभी ना करें दान

आपने वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी दान के बहुत से फायदे सुने होंगे। लेकिन आपको कभी भी मनीप्लांट दान नहीं करना चाहिए। दरअसल मनी प्लांट के दान करने से शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाता है।आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का दान काफी ज्यादा खराब माना गया है।

Advertisment
Advertisment