कौन हैं Union Law Secretary का पद संभालने वालीं पहली महिला अंजू राठी राणा?

अंजू राठी राणा ने इतिहास दर्ज कर दिया है। वह ऐसी पहली महिला हैं जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस के डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल अफेयर्स की विधि सचिव चुना गया है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Anju Rathi Rana

Photograph: (X/Anju Rathi Rana)

अंजू राठी राणा ने इतिहास दर्ज कर दिया है। वह ऐसी पहली महिला हैं जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस के डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल अफेयर्स की विधि सचिव चुना गया है। आपको बता दें, लॉ सेक्रेटरी के पद को लंबे समय से पुरुषों की तरफ से ही संभाल जा रहा है। ऐसे में एक महिला का इस पद पर नियुक्त होना, यह साबित करता है कि उच्च पदों पर महिलाओं की स्थिति मजबूत हो रही है और जेंडर इंक्लूजिविटी को बढ़ावा मिल रहा है। चलिए उनके बारे में जानते हैं-

Advertisment

कौन हैं Union Law Secretary का पद संभालने वालीं पहली महिला अंजू राठी?

इंडियन लीगल ऑफिसर (ILO) अंजू राणा को मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस के डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल अफेयर्स की विधि सचिव चुना गया है। यह एक ऐतिहासिक पल है और वह पहली महिला हैं जिन्हें इस पद के लिए चुना गया है। 

कैबिनेट की अपॉइंटमेंट समिति द्वारा 5 मार्च को अधिसूचना जारी की गई। इसमें बताया गया कि अंजू राणा कार्यभार संभालने की तारीख से दो साल के समय के लिए सचिव के रूप में कार्य करेंगी। इससे पहले वह अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary)के रूप में कार्यरत थीं।

Advertisment

उन्होनें X पर लिखा, "मुझे विधि मामलों के विभाग का सचिव नियुक्त किए जाने पर बहुत खुशी है। मैं माननीय विधि मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी के मार्गदर्शन और सलाह के लिए उनका आभारी हूँ, जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लोगों को राहत और सहायता पहुँचाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में अमूल्य होगा।"

कौन हैं अंजू राठी राणा?

अंजू राठी राणा का जन्म 8 अप्रैल को हुआ। उन्होंने लॉ में ग्रेजुएट DAV कॉलेज, मुजफ्फरनगर से और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई मेरठ कॉलेज से की। इसके साथ ही उन्होंने लॉ में PhD भी की हुई है। 

Advertisment

18 सालों तक अंजू ने दिल्ली सरकार के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने आपराधिक न्याय और अदालती वकालत पर ध्यान केंद्रित किया। इसके साथ ही वह आईएलएस की मेंबर बनीं।

2017 में डॉ. राणा को भारत सरकार को मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस के मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस के डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल अफेयर्स में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस पद के बाद उनकी स्थिति में मजबूती आई। 

इस दौरान उनकी जिम्मेदारियां में कानूनी सलाह देना, सरकारी कानूनों का मसौदा तैयार करना और अन्य विभागों के साथ कानूनी मामलों में तालमेल रखना शामिल था।

Advertisment

5 मार्च, 2025 को वह भारत की पहली महिला विधि सचिव बनीं। इससे पहले IAS ऑफिसर नितिन चंद्र इस पद को संभाल रहे थे। इसके साथ ही अंजू राणा की नियुक्ति के पहले यह पोस्ट कई महीनो के लिए खाली थी।

law Union Law Secretary Anju Rathi Rana