Advertisment

Who Is Shraddha Arya? कुंडली भाग्य स्टार करन जौहर के साथ करेंगी फ़िल्म

author image
Sanjana
01 Aug 2022
Who Is Shraddha Arya? कुंडली भाग्य स्टार करन जौहर के साथ करेंगी फ़िल्म

श्रद्धा आर्या टीवी जगत की बेहद मशहूर और लोकप्रिय एक्टर है। वह 2005 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रही है। 17 साल तक टेलीविजन जगत में धूम मचाने के बाद अब वह बड़े पर्दे पर अपनी एंट्री करने वाली है। वह पहले भी कुछ फिल्में कर चुकी है लेकिन अब वह बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर मे से एक करण जौहर के साथ फिल्म के लिए शूट कर रही है।

Advertisment

श्रद्धा आर्या कौन है?

श्रद्धा आर्य भारतीय हिंदी टेलीविजन सीरियल ने लीड रोल निभाने वाली लोकप्रिय एक्टर है। वह भी ज़ी टीवी की मशहूर और लोकप्रिय सीरियल कुंडली भाग्य में लीड रोल मे हैं और प्रीता का किरदार निभा रही हैं। कुछ महीने पहले उनकी इसी साल अरेंज मैरिज भी हुई है।

  • श्रद्धा आर्या का जन्म 17 अगस्त 1987 को हुआ था।
  • उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की और 2005 में मनोरंजन की दुनिया में अपना करियर बनाने निकल पड़ी।
  • उन्होंने अपना फिल्म डेब्यु एसजे सूर्य की तमिल फिल्म कलवानिन काढाली से किया था जिसमें उन्होंने नयनतारा के साथ भी काम किया।
  • उनकी पहली हिंदी फिल्म निशब्द थी।
  • उन्हें असली पहचान और फेम तब मिला जब वह रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज की विजेता बनी।
  • वह टेलीविजन की हिट सीरियल जैसे मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी और ड्रीम गर्ल मे लीड रोल निभा चुकी है। उन्हें कुंडली भाग्य में लीड रोल निभाने के लिए काफी सराहना मिली है। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का गोल्ड अवार्ड भी मिला है।
  • इस सीरियल में वह प्रीता अरोरा का किरदार निभा रहे हैं जो एक फिजियोथेरेपिस्ट है। उन्होंने अपने इस किरदार और परफॉर्मेंस के लिए कई सारे अवार्ड जीते हैं।
  • श्रद्धा ने नवंबर 2021 में अरेंज मैरिज करने का फैसला लिया। अपनी पिछली रिलेशनशिप के अपने असंतुष्ट अनुभव के उन्होंने तय किया कि वह अरेंज मैरिज करेंगी। उनके पति नेवी में काम करते हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं।
Advertisment

करन जौहर के साथ कर रही हैं फ़िल्म

शुक्रवार के दिन श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्होंने बीज कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी और करण जौहर ब्लैक कैजुअल लुक में हैं। इसके साथ उन्होंने करण जौहर से मिले एक नोट की तस्वीर भी शेयर की।

इस नोट में करण ने श्रद्धा का धर्मा प्रोडक्शन में स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। श्रद्धा आर्य करण जौहर के साथ उनकी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए शूट कर रही है। यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Advertisment
Advertisment