Advertisment

Struggles Of Bigger Breasts: बड़ी ब्रेस्ट वाली महिलाए करती हैं स्ट्रगल

author-image
New Update

ब्रेस्ट महिलाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है। उनके शरीर का यह भाग उन्हें समाज में मां और पोषण देने वाली महिला का दर्जा दिलाता है। जिस मां के दूध पर लोगों को गर्व होता है वह इसी ब्रेस्ट से ही निकलता है। लेकिन अगर किसी महिला की ब्रेस्ट का आकार साधारण के मुताबिक बड़ा होता है तो उसे लोगों द्वारा बेशर्म, वैश्या या पुरुषों को आकर्षित करने वाली स्लट बुलाया जाता है।

Advertisment

ब्रेस्ट शुरू से कोई सेक्सुअल ऑर्गन नहीं थी। इसे पुरुषों ने सेक्सुअल बना दिया। ब्रेस्ट कहने को तो महिलाओं के शरीर का भाग है लेकिन इसका आनंद पुरुष उठाते हैं। अगर किसी की ब्रेस्ट का आकार बड़ा होता है तो लोग समझते हैं कि वह यह पुरुषों को आकर्षित करने के लिए कर रही है। लेकिन ब्रेस्ट का आकार किसी के हाथ में तो नहीं है।

बडी ब्रेस्ट वाली महिलाओं करती है समस्याओं का सामना -

1. कुछ भी पहनो, सेक्सुअलाइज तो करेगें ही

Advertisment

आप कभी दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए एक खूबसूरत सी बॉडीकॉन ड्रेस भी पहन लेती हैं। लेकिन आपकी बड़ी ब्रेस्ट साइज तो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी ही। रिक्शा वाले से लेकर पब हर व्यक्ति की नजर आपकी ब्रेस्ट पर ही होगी। यहां तक कि आपकी दोस्त और परिवार के सदस्य भी आपको सेक्सुअलाइस करेंगे।

हद तो तब हो जाती है जब आप कोई फिटिंग वाली ड्रेस भी नहीं पहनते और 10 गुना ढीली टीशर्ट में भी आपको सेक्शुअलाइज किया जाए।

2. लोग आपको बेशर्म समझते हैं

Advertisment

बड़ी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को लोग गंदी नजरों से देखते हैं। बेशक ब्रेस्ट को देखकर गंदे विचार आदमियों के दिमाग में आते हैं लेकिन शर्मिंदा लड़की को किया जाता है। यह पुरुष प्रधान समाज का सिद्धांत है। बायोलॉजिकली ब्रेस्ट को सेक्सुअल ऑर्गन की तरह नहीं देखा जाता है।

यह सब तो अपने आप कल्चर के साथ लोगों के दिमाग में भर गया है जिसे पॉप कल्चर और पोर्नोग्राफी जैसी चीजें आगे बढ़ाती हैं।

3. इंसान की तरह पेश नहीं आते

Advertisment

जरा सोचिए कि आपको कैसा लगेगा अगर कोई आपको एक इंसान की तरह नहीं बल्कि एक वस्तु की तरह ट्रीट करे जो केवल पुरुषों को खुश करने के लिए है। जी हां, जिन महिलाओं की बड़ी ब्रेस्ट होती हैं लोग उन्हें इसी तरह ट्रीट करते हैं कि जैसे वे पुरुषों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ही अपनी ब्रेस्ट का साइज बड़ा रखती हैं। 

लोगों के लिए अगर आपकी ब्रेस्ट का साइज बड़ा है तो आप केवल पुरुषों को सेक्शुअली खुश करने वाली एक चीज है।

4. दौड़ना है मुसीबत

भारत में हर चीज का उपाय दौड़ना ही माना जाता है। अगर आप फिट नहीं है तो फिट रहने के लिए दौड़े, रोमांटिक सीन बनाना है तो ट्रेन के पीछे अपने लवर का हाथ पकड़ने के लिए भागे। लेकिन दौड़ना भी बड़ी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए एक समस्या बन जाती है जब उनकी हिलती हुई ब्रेस्ट को लोग बिना रुके अपनी गंदी नजरों से घूरते हैं। दौड़ने से शारीरिक दर्द तो होता ही है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा दर्द लोगों की गंदी नजरों से होता है।

ब्रेस्ट साइज
Advertisment