Cancer से जुड़े ये 10 लक्षण के प्रति हर महिला को रहना चाहिए सचेत

टॉप-विडियोज़: यदि महिलाएं अपने शरीर में हो रहे बदलाव को ध्यान दें तो कैंसर से उनकी लड़ाई आसान हो सकती है। इन कुछ लक्षणों से महिलाएं अपने शरीर में हो रहे बदलाव को देख कैंसर का पता लगा सकती है।

author-image
Ruma Singh
New Update

10 Cancer Symptoms In Women: वर्तमान समय में ज्यादातर महिलाएं कैंसर से पीड़ित हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण संकेतों को अनदेखा करना है। आमतौर पर महिलाएं अपने शरीर पर कम ध्यान दे पाती हैं। जिसका नतीजा वो कई समस्याओं से घिर जाती हैं, इसलिए यदि महिलाएं अपने शरीर में हो रहे बदलाव को ध्यान दें तो कैंसर से उनकी लड़ाई आसान हो सकती है। इन कुछ लक्षणों से महिलाएं अपने शरीर में हो रहे बदलाव को देख कैंसर का पता लगा सकती है।

Advertisment

महिलाओं में कैंसर के लक्षण

  • यूट्रस कैंसर से पीड़ित 90 प्रतिशत महिलाएं को अनियमित रक्तस्त्राव की समस्याओं से जुड़ना पड़ता हैं। मेनोपॉज के पहले हैवी ब्लीडिंग या इरेगुलर पीरियड्स ज्यादातर हार्मोनल बैलेंस के कारण होते हैं, लेकिन यदि आपको नियमित तौर पर यह समस्याएं हो रही हैं या मेनोपॉज के बाद भी आपको ऐसी समस्या दिख रही है तो ऐसे में डॉक्टर से ज़रुर परामर्श करें। 
  • यदि आपको अपने आहार या व्यायाम में बिना कुछ परिवर्तन किए ही आपका वजन लगातार घटते जा रहा है, तो हो सकता है कि यह कैंसर का संकेत हो, इसलिए डॉक्टर से अपनी समस्या को जरूर बताएं।
  • आमतौर पर गहरी, बदबूदार या खून से युक्त वजाइनल डिस्चार्ज संक्रमण के कारण होते हैं, लेकिन कभी-कभी यह सर्वाइकल कैंसर या यूट्रस कैंसर का भी संकेत हो सकता है।
  • नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधि के बाद थकान महसूस करना आम है, जो कि आराम करने से दूर हो जाता है, लेकिन आराम करने के बाद भी यदि आपको अत्यधिक थकावट महसूस हो रही हैं, तो आप अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर कंसल्ट करें।
  • हर वक्त पेट भरा हुआ व भूख की कमी महसूस न होना भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है।
  • लगातार पेल्विक एरिया में दर्द और पेट में गैस, अपच, सूजन और ऐंठन बना रहना भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। 
  • कई महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित हैं, इसलिए यूरिन में किसी भी प्रकार के बदलाव को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि यह कैंसर का भी संकेत हो सकता है। जिसमें यूरिन पास करते समय जलन, यूरिन ब्लैडर में दिक्कत की समस्या होती है।
  • यदि आपको लगातार अपच या मतली महसूस हो रहा है, तो सावधान रहें क्योंकि यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।
  • बाउल मूवमेंट में बदलाव होना कोलेस्ट्रॉल कैंसर का संकेत होता है। जिसमें डायरिया व मल के साथ ब्लड आना शामिल होता हैं। 
  • ब्रेस्ट कैंसर का पता आप अपने ब्रेस्ट को देखकर लगा सकती हैं। यदि आप अपने स्तन में गांठ, निप्पल में बदलाव या निप्पल मोटा होना, निप्पल से अत्यधिक डिस्चार्ज होना महसूस कर रही हैं, तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
ओवेरियन कैंसर cancer Symptoms कैंसर बीमारी Cancer Disease Breast Cancer कैंसर ब्रेस्ट कैंसर कैंसर के कारण cancer Cancer Awareness Cervical Cancer