Pregnancy And Kiss: क्या हम किस करने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं

हैल्थ | टॉप-विडियोज़: प्रेग्नेंट होने के लिए स्पर्म और एग का होना बहुत जरूरी होता है। स्पर्म मेल के रिप्रोडक्टिव पार्ट से निकलते है और एग्स महिला की ओवरी से। जब स्पर्म और एग का मैच होता है तब जाकर एक बच्चा प्रोड्यूस होता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Kiss And pregnancy.png

Pregnancy And Kiss

Pregnancy And Kiss: टीनएजर फीडबैक के अनुसार कई टीनएजर का यह सवाल था की क्या किस करने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं? ना केवल टीनएजर यह सवाल कई व्यक्तियों के मन में होता है की क्या एक किस किसी महिला को प्रेग्नेंट कर सकती है? इसका जवाब है नहीं। यह बिल्कुल गलत है किस करने से कोई महिला प्रेग्नेंट नहीं होती ना ही ऐसा कभी कोई केश सामने आया है। 

Kiss करने से नहीं होता कोई प्रेगनेंट 

Advertisment

प्रेग्नेंट होने के लिए स्पर्म और एग का होना बहुत जरूरी होता है। स्पर्म मेल के रिप्रोडक्टिव पार्ट से निकलते है और एग्स महिला की ओवरी से। जब स्पर्म और एग का मैच होता है तब जाकर एक बच्चा प्रोड्यूस होता है। यह सेक्सुअल प्रोसेस होती है। व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ अपनी फीलिंग किस द्वारा साझा करते हैं। यह दो व्यक्तियों के इमोशन को स्ट्रांग बनाती है। प्रेगनेंसी और किस का कोई लेना देना नहीं है। आइए जानते हैं किस के प्रकार और उनके बेनिफिट के बारे में।

जानिए किस के कुछ प्रकार 

1. फ्रेंच किस

फ्रेंच किस एक पैशनेट और इंटेंस किस है जो लिप्स पर की जाती है। इसमें दो पैशनेट लवर एक दूसरे के को डीप इमोशंस के किस करते हैं। इसमें टंग प्ले भी इंक्लूड है। यह एक यूनिक किस है और इसकी बार-बार इच्छा होती है। शुरुआत में फ्रेंच किस करना एक अच्छा ऑप्शन नहीं है। आपको यह मेसी महसूस हो सकता है।

2. कान के पीछे किस

इस तरह की किस आपके पार्टनर और आपके के बीच में एक पैशनेट सेंसुअल लव का फॉर्म बनाती है। कान हमारी बॉडी का एरोजीनीयस पार्ट है। कान के पीछे किस करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच में स्पार्क क्रिएट होता है। यह एक हार्मलेस किसिंग गेस्चर है।

3. नैक किस

Advertisment

नैक किस अक्सर सेक्सुअल इनटेंशन से जुड़ी होती है। सेंशुअल और लस्टी प्रकार की होती है। अपने पार्टनर को गले पर किस करना सेक्स हिंट की तरह माना जाता है। नैक किस फॉरप्ले का काम करती है। यह किस सेंसेटिव एरिया पर की जाती है जो पैशनेट लव का इंडिकेशन है।

4. गाल पर किस

गाल पर किस करना दो लोगों के बीच अफेक्शन और इंटिमेसी को शो करता है। कुछ कल्चरस के अनुसार गाल पर किस करना दूसरे व्यक्ति को हेलो कहना होता है। अपने पार्टनर के गाल पर प्यारी सी किस करने से उनका दिन खास बना सकते हैं।

5. फोरहेड किस

फ़ोरहेड किस दो व्यक्तियों के बीच सिक्योरिटी और एडमिरेशन को दर्शाता है। आपका पार्टनर यदि आपका माथा चूमता है तो यह साबित होता है कि वह आपके साथ बेहद कंफर्टेबल है। शुरुआती रिलेशनशिप में फोरहेड किस करने से इंटिमेसी बढ़ती है

Advertisment
media widget
किस स्पर्म सेक्सुअल प्रोसेस Pregnancy इंटिमेसी Kiss