Periods And Sex: क्या पीरियड्स के दौरान Sex करना होता है Safe?

पीरियड्स के दौरान Sexual Relations बनाना महिला और उसके पार्टनर की खुद की पसंद पर निर्भर करता है। इसमें जोखिम के साथ कुछ फायदे भी जुड़े होते हैं, जिनका ध्यान रखना ज़रूरी है।

author-image
Sneha yadav
New Update

IsitSafetoHaveSexDuringPeriods: पीरियड्स के दौरान Sex करना कुछ लोगो के लिए असुविधाजनक होता हैं, जबकि कुछ इसे सामान्य और प्राकृतिक मानते हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना आम तौर पर Safe होता है। इस दौरान Sexual Relations बनाना महिला और उसके साथी की खुद की पसंद पर निर्भर करता है। इसमें जोखिम के साथ कुछ फायदे भी जुड़े होते हैं, जिनका ध्यान रखना ज़रूरी है। तो आइए जानते है पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के फायदे और नुकसान।

पीरियड्स के दौरान सेक्स के फायदे

1. Periods Cramps

Advertisment

पीरियड्स के दौरान बहुत सी महिलाएं Cramps और पेट दर्द का अनुभव करती हैं। सेक्स के दौरान ऑर्गैज्म से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होते हैं, जो एक Natural Painkiller की तरह काम करते हैं और दर्द से राहत मिलता हैं।

2.Relations

इस समय सेक्स करने से महिला और उसके पार्टनर के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। पीरियड्स के दौरान Intimacy अधिक होती है जो आपके रिलेशन को मजबूत बना सकता है, जिससे आप दोनों के बीच समझ और विश्वास बढ़ सकता है।

3.Lubrication

पीरियड्स के दौरान Vagina में प्राकृतिक रूप से अधिक Lubrication होता है, जिससे सेक्स अधिक सिंपल और आरामदायक हो सकता है। इस समय Vagina अधिक सॉफ्ट रहती है, जो महिलाओं के लिए अधिक सुखद अनुभव हो सकता है।

4.Orgasm 

Advertisment

कुछ अध्ययनों से पता चला है कि ऑर्गैज्म होने से गर्भाशय की सिकुड़न तेज होती है, जिससे मासिक धर्म का खून जल्दी निकल जाता है और पीरियड्स की अवधि कम हो सकती है।

पीरियड्स के दौरान सेक्स से जुड़े जोखिम

1. Infection 

पीरियड्स के Vagina का PH स्तर बदल जाता है, जिससे vagina Infection का खतरा बढ़ जाता है। पीरियड्स के दौरान गर्भाशय में बैक्टीरिया आसानी से पहुंच सकते हैं और संक्रमण का खतरा हो सकता है। 

2. STIs

पीरियड्स के दौरान खून के संपर्क में आने से HIV, हेपेटाइटिस और STIs का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए हमे प्रिकॉशन का ध्यान रखना चाहिए।

3. Pregnancy 

Advertisment

यदि किसी महिला का ओव्यूलेशन चक्र अनियमित है या वह जल्दी ओव्यूलेट करती है, तो वह इस समय गर्भवती हो सकती है। 

पीरियड्स के दौरान सेक्स के लिए जरूरी सावधानियाँ

1. कंडोम का इस्तेमाल

मासिक धर्म के दौरान सेक्स के समय कंडोम का उपयोग Infection से बचाव करता है। यह गर्भधारण के जोखिम को भी कम करता है, खासकर अगर महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो।

2. साफ-सफाई

पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सेक्स से पहले और बाद में Vagina को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। 

3. आराम

Advertisment

पीरियड्स के दौरान हर महिला के लिए सेक्स का अनुभव अलग हो सकता है। यह जरूरी है कि महिला और उसका साथी इस बारे में खुलकर बात करें और दोनों की सहमति से ही यह निर्णय लिया जाए।

Periods active sex life sex myths