जानिए Female Orgasm से जुड़ी कुछ अफवाहों की सच्चाई

फीमेल ऑर्गेज्म को लेकर बहुत सारी अफवाहें जुड़ी हुई है। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि महिलाओं को ऑर्गेज्म होता ही नहीं है। यह सिर्फ पुरुषों को होता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सब मिथक हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sex

(Image Credit: Freepik)

Myths Related To Female Orgasm: फीमेल ऑर्गेज्म को लेकर बहुत सारी अफवाहें जुड़ी हुई है। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि महिलाओं को ऑर्गेज्म होता ही नहीं है। यह सिर्फ पुरुषों को होता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सब मिथक हैं। यह मैटर नहीं करता कि सामने वाला पुरुष हो या महिला यह दोनों को लिए ही होता है। आइये फीमेल ऑर्गेज्म से जुड़ी कुछ अफवाहें जानते हैं-

Advertisment

Female Orgasm Myths: जानिए Female Orgasm से जुड़ी कुछ अफवाहों की सच्चाई

ऑर्गेज्म सिर्फ Vaginal Sex से होता है

ऑर्गेज्म सिर्फ वजाइनल सेक्स से होता है। यह बात बिल्कुल मिथ है। महिलाओं को ऑर्गेज्म बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स से हो सकता है जिनमें न वेडिंग होती हैं इसमें निप्पल, क्लिटोरिस एनल, वजाइना आदि शामिल है। इसलिए हमेशा हमें सेक्स को वजाइना से नहीं जोड़ना चाहिए। यह सिर्फ एक टाइप है परंतु यह विराम नहीं है। हर महिला का इरोजेनस ज़ोन अलग होता है।

सेक्स से दोनों को ऑर्गेज्म मिलता है

यह बिल्कुल भी सच नहीं है की सेक्स में दोनों पार्टनर्स को ऑर्गेज्म मिलता है। कई बहुत बार पुरुष को ऑर्गेज्म मिल जाता है लेकिन महिला चरम सुख की सीमा पर पहुंची नहीं पाती है क्योंकि उन्हें ऑर्गेज्म तक पहुंचने में देर लगती है या फिर सही हिस्से को स्टिम्युलेट नहीं किया गया है।

ऑर्गेज्म का मतलब आप में कुछ गलत है

अगर किसी महिला को ऑर्गेज्म नहीं मिल रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसमें कोई कमी है या फिर उसे कोई बीमारी है। कई बार ऐसा भी होता है कि आपको अपनी ख्वाहिशों और इच्छाएं के बारे में नहीं पता होता है जिस कारण भी हम ऑर्गेज्म अचीव नहीं कर पाते हैं। इसके लिए हमें सेल्फ एक्सप्लोर करना बहुत जरूरी है और अपने इरोजेनस ज़ोन के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।कई बार कुछ मेडिकल कंडीशंस भी इसका कारण हो सकती हैं। 

Advertisment

महिलाएं मास्टरबेट नहीं कर सकती

महिलाओं के मास्टरबेशन करने को लेकर बहुत सारी मिथ्स जुड़ी हुई हैं जैसे कि महिलाएं मास्टरबेशन नहीं कर सकती या यह सिर्फ पुरुषों के लिए होती है। मास्टरबेशन करना पाप है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। महिलाएं मास्टरबेशन कर सकती हैं। यह उनके लिए हेल्दी है। इससे उन्हें अपनी बॉडी के बारे में जानने का मौका मिलता है। यह एक सेल्फ लव का तरीका है।

ऑर्गेज्म नहीं हुआ तो मतलब सेक्स नहीं हुआ

यह भी एक गलत धारणा है। सेक्स अकेला ऑर्गेज्म के साथ नहीं जुड़ा है। सेक्स में बहुत सारी चीजें जुड़ी होती है जैसे फोरप्ले, सेक्स पोजीशंस, फैंटसीज, एक दूसरे के बारे में जानकारी और प्लेजर। सेक्स के दौरान आप ऑर्गेज्म अचीव करते हैं या नहीं यह अलग बात है। सबसे जरूरी आपने इस एक्ट को कितना इंजॉय किया है।

sex Female Orgasm Myths Female Orgasm