Bleeding After Sex: सेक्स के बाद ब्लीडिंग होने के क्या कारण हो सकते हैं?

हममें से कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि सेक्स के बाद ब्लीडिंग वर्जिनिटी ब्रेक होने के बाद होती है लेकिन ऐसा भी देखा गया है कि कई महिलाएं सेक्सुअली ऐक्टिव होती है फिर भी उन्हें ब्लीडिंग होती है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Bleeding After Sex

Image Credit: The Lowdown

Resons Of Bleeding After Sex: आज इस वीडियो आर्टिकल में हम बात करेंगे कि ब्लीडिंग आफ्टर सेक्स क्यों होता है। हममें से कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि सेक्स के बाद ब्लीडिंग वर्जिनिटी ब्रेक होने के बाद होती है कि अगर कोई लड़की वर्जन है, उसका फर्स्ट टाइम सेक्स हुआ है तो उसे ब्लीडिंग होगी। ऐसा भी देखा गया है कि कई महिलाएं ऐक्टिव होती है फिर भी उन्हें ब्लीडिंग होती है। ऐसा क्यों होता है? आइये कारण जानें-

सेक्स के बाद ब्लीडिंग होने के क्या कारण हो सकते हैं?

Cervical Ectropion

Advertisment

सर्वाइकल एक्ट्रोपियन में लाइनिंग आफ अपर सर्विक्स वेजाइनल साइड की तरफ पाया जाता है। यह बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है और अलग तरह के टिशु भी पाए जाते हैं। सेक्स उसे आसानी से इरिटेट कर सकता है जिस वजह से ब्लीडिंग होती है। सर्वाइकल एक्ट्रोपियन उन महिलाओं में देखा गया है जो आमतौर पर 30 साल से कम उम्र की है और इसे पेल्विक एग्जामिनेशन के जरिए एस्टेब्लिश किया जा सकता है।

Vaginal Dryness

दूसरा कारण वेजाइनल ड्राइनेस हो सकता है। एक महिला जिसका अराउजल नहीं हुआ है या फिर अगर अराउजल है लेकिन उसकी बॉडी नहीं है। वह अंदर से उसे वेजाइनल ड्राइनेस महसूस हो रहा है। उस टाइम पर अगर वह सेक्स कर रही है, वह सेक्स रफ है और उसमें ज्यादा फोरप्ले नहीं है तो उससे भी वियर और टियर हो सकता जिससे ब्लीडिंग हो सकती है। इसके लिए आप कोई भी वाटर लयूब यूज कर सकती हैं। यह एक मेडिकल कंडीशन नहीं है। वेजाइनल ड्राइनेस ऐसी चीज है जो lubricant से भी ठीक हो सकती है और अच्छे यौन एक्सपीरियंस से भी ठीक हो सकती है।

Hormonal Fluctuation

प्रेगनेंसी के समय पर सर्विक्स बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है। इसके साथ ही प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर गिर जाता है। इसके कारण भी वेजाइनल ड्राइनेस हो जाता है और सर्विक्स सेंसिटिव हो जाता है इन कर्म से भी सेक्स के दौरान ब्लीडिंग हो सकती है 

STI

Advertisment

STI और STD जैसे होते हैं हर्पीस, क्लैमाइडिया और गोनोरिया। हर्पीस में सोर्स होते हैं जिस वजह से ब्लीडिंग हो सकती है। क्लैमाइडिया और गोनोरिया में देखा गया जिसको हम पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज कहते हैं, यह भी एक प्रॉब्लम हो सकती जिसके कारण सेक्स के दौरान ब्लीडिंग हो सकती है। 

Yeast Infection

यीस्ट इन्फेक्शन में फंगस आउटग्रोथ देखा गया है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस में देखा गया है कि बैक्टीरिया में इनबैलेंस हो जाता है। इस वजह से भी सेक्स के दौरान ब्लीडिंग हो सकती है।

Polyps and Fibroid

पॉलिप्स आपके सर्विक्स के आसपास और फाइब्रॉइड आपके यूट्रस के आसपास देखा गया है। यह non-cancerous ग्रोथ हैं और इस वजह से भी सेक्स के दौरान ब्लीडिंग हो जाती है। फाइब्रॉइड का एक यह भी सिस्टम होता है इसमें पेनफुल मेंसुरेशन और हेवी पीरियड होता है। 

यह कुछ कारण है जिसको आप अपने हेल्थ प्रोवाइडर से डिस्कस कर सकती हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Vaginal Dryness STI Bleeding After Sex Cervical Ectropion