Orgasm & Pleasure: क्या महिलाओं को भी मल्टीपल ओर्गैज़्म हो सकता है? जानिए सच्चाई

मल्टीपल ऑर्गेज्म का कॉन्सेप्ट महिलाओं पर ज्यादा लागू होता है। ऐसा महिलाओं के साइकोलॉजिकल और यौन रिस्पांस के कारण होता है। इसके साथ ही पुरुषों और महिलाओं में यह अलग-अलग होता है

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update

The Truth About Female Multiple Orgasms: ऑर्गेज्म एक ऐसा टॉपिक है जिसे एंजॉय सभी करना चाहते हैं या फिर उस मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं लेकिन जब बात करने की बारी आती है या फिर इसको लेकर कोई समस्या होती है तो लोग चुप कर जाते हैं। महिलाओं के मामले में तो यह और भी गंभीर है। बहुत सारी महिलाओं को पार्टनर के साथ सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान ऑर्गेज्म होता ही नहीं है लेकिन फिर भी महिलाएं इस बारे में चुप रहती हैं और फेक ऑर्गेज्म करती हैं। चलिए आज हम बात करते हैं कि क्या महिलाओं को भी मल्टीप्ल ऑर्गेज्म हो सकता है?

Advertisment

Orgasm & Pleasure: क्या महिलाओं को भी मल्टीपल ओर्गैज़्म हो सकता है? जानिए सच्चाई

सबसे पहले हम जानते हैं कि मल्टीप्ल ऑर्गेज्म क्या होता है। जब एक ही सेशन में आपको ज्यादा बार ऑर्गेज्म हो जाता है तो उसे मल्टीप्ल ऑर्गेज्म कहा जाता है। मल्टीपल ऑर्गेज्म का कॉन्सेप्ट महिलाओं पर ज्यादा लागू होता है। ऐसा महिलाओं के साइकोलॉजिकल और यौन रिस्पांस के कारण होता है। इसके साथ ही पुरुषों और महिलाओं में यह अलग-अलग होता है

Refractory Period

मल्टीप्ल ऑर्गेज्म में इस समय का बहुत ज्यादा महत्व होता है जब ऑर्गेज्म होने के बाद कुछ समय तक आपकी बॉडी यौन रिस्पांस नहीं करती है तो उसे रिफ्रैक्ट्री पीरियड कहा जाता है। इस समय में या तो व्यक्ति का सेक्स में से इंटरेस्ट चला जाता है या फिर वह सेक्स करने के लायक ही नहीं रहता है। अगर हम पुरुषों की बात करें तो इस समय में वह इरेक्शन नहीं कर पाते हैं। वहीं महिलाएं ऑर्गेज्म होने के बाद भी दोबारा सेक्स कर पाती हैं।

Advertisment

मल्टीपल ऑर्गेज्म में कुछ भी गलत नहीं है। आप कंसेंट के साथ किसी भी तरीके से या जितनी बार मर्जी ऑर्गेज्म अचीव कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी कहना पूरी तरह गलत होगा कि पुरुषों में मल्टीप्ल ऑर्गेज्म नहीं होता है और या सिर्फ महिलाओं में ही होता है। यह हर व्यक्ति में अलग तरीके से होता है। पुरुष हो या महिला अगर किसी को भी मल्टीप्ल ऑर्गेज्म नहीं हो रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है या फिर आप बीमार नहीं है।

इसके साथ ही ऑर्गेज्म कभी भी आपके सेक्स की मंजिल नहीं होती है। सेक्स के दौरान एंजॉय करना, पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताना या फिर अपनी फैंटेसी को एक्सप्लोर करना और कुछ ट्राई करना बहुत कुछ शामिल होता है सिर्फ ऑर्गेज्म तक पहुंचना या फिर पेनिट्रेशन करना सेक्स नहीं होता है। इसके साथी मल्टीप्ल ऑर्गेज्म  हर इंडिविजुअल के ऊपर डिपेंड करता है।

Orgasm & Pleasure orgasm Multiple Orgasm