जानिए ‘Men Written by Women’ का असली मतलब क्या है?

हमेशा फिल्मों में मर्द को 'माचो' दिखाया जाता है जो महिला को बचाने आते हैं। अब ऐसा समय है  जिसमें मर्द सेंसिटिव, कंपैशनेट और वल्नरेबल हो सकते हैं। इसके साथ ही मर्द मदद भी मांग सकते हैं और अपनी प्रॉब्लम को दूसरों को बता भी सकते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
women (Pinterest)

What is the Men Written by Women Phenomenon(Image Credit: Pinterest)

Men Written by Women Phenomenon: मर्दों में रेड फ्लैग पहचान बहुत आसान है लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे मेल कैरेक्टर के बारे में बताएंगे जो सच में एक ग्रीन फ्लैग है। बॉलीवुड ने हमें बहुत बार नाखुश किया है लेकिन उन्होंने हमें ऐसे कैरेक्टर भी दिए हैं जो सच में एक असली मर्द को दिखाते हैं, जो वल्नरेबल भी हो सकता है, रो भी सकता है और अपने इमोशंस को एक्सप्रेस भी कर सकता है। वैसे देखा जाए तो हमेशा फिल्मों में मर्द को 'माचो' दिखाया जाता है जो महिला को बचाने आते हैं। अब ऐसा समय है जिसमें मर्द सेंसिटिव, कंपैशनेट और वल्नरेबल हो सकते हैं। इसके साथ ही मर्द मदद भी मांग सकते हैं और अपनी प्रॉब्लम को दूसरों को बता भी सकते हैं। ऐसे मर्द अपनी जिंदगी में मौजूद औरत की भी रिस्पेक्ट करते हैं। आइये जानते हैं कुछ बॉलीवुड में ऐसे कैरेक्टर्स के बारे में- 

जानिए ‘Men Written by Women’ का असली मतलब क्या है?

Rockey Randhawa

Advertisment

रॉकी 2023 की फिल्मों में सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग माना जा सकता है। इस मूवी में रॉकी इस बात को स्वीकार करता है कि उसकी परवरिश ऐसे तरीके से की गई है। वह अपनी गर्लफ्रेंड को कहता है कि अगर उसे किसी भी चीज से कोई समस्या है तो वो उसे बताएं। वह उन चीजों को सीखेगा और उन्हें अपनी जिंदगी में अपनाएगा। इसके साथ ही मूवी में रॉकी रानी के पिता के साथ कत्थक करता है। इस तरह रॉकी का अपनी गर्लफ्रेंड के कल्चर और वैल्यूज में शामिल होता है। इसके साथ ही मूवी के दूसरे हाफ में उसके द्वारा मिसोजिनी, फेवरेटीज्म और पित्तृसत्ता पर बात, हमारे दिमाग में कई सारे सवालों को छोड़कर जाता है। 

Sattu

सत्यप्रेम की कथा फिल्म में सत्तू कैरेक्टर उन महिलाओं के लिए बिल्कुल एक ग्रीन फ्लैग है जो इस हुकअप एरा में सच्चा प्यार ढूंढ रही है। सत्तू एक हैप्पी, स्वीट और नॉट टॉक्सिक लड़का है जो कंसेंट के बारे में बात करता है। वह अपने पार्टनर को वैसे ही स्वीकार करता है जैसे आप हो। सबसे बड़ी बात उसे लड़की के पास्ट से भी उसे फर्क नहीं पड़ता। वह उसको स्वीकार करके जीवन में आगे बढ़ाने की बात करता है। 

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर का आदित्य कैरेक्टर भावनात्मक, वल्नरेबल और बहुत ज्यादा आदरणीय हैं जो फिल्म में गीत का फ़िक्सर नहीं बनता लेकिन वह जैसी है उसे वैसे ही रहने देता है। इसके साथ ही विवाह मूवी में शाहिद कपूर का कैरक्टर प्रेम भी प्यार से बहुत आगे है। 

Shahrukh Khan

Advertisment

शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों में नहीं लेकिन असली जिंदगी में भी ग्रीन फ्लैग है। डियर जिंदगी में शाहरुख का करैक्टर डॉक्टर जग्गू महिलाओं के लिए आदर्श थैरेपिस्ट को दिखाता है जो बिल्कुल भी जज्मेंटल नहीं है और ऑर्थोडॉक्स सोच को लात मारता है। 

Pankaj Triphati

पंकज त्रिपाठी का मिमी, गुंजन और बरेली की बर्फी में कैरेक्टर बिल्कुल ग्रीन फ्लैग है। यह बॉलीवुड की अच्छी फिल्मों में से एक है जो एक सही मर्द को दिखाती है। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में ही नहीं अपनी असल जिंदगी में भी बिल्कुल ग्रीन फ्लैग है जो अपनी जिंदगी में महिलाओं की इज्जत करते हैं जिसकी वे हक़दार है।