सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए राजस्थान में 4 जगहें

राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसे महाराजों का राज्य भी कहा जाता है। यहाँ कई सारे राज घराने हुआ करते थे, कुछ तो अभी तक राज्य में हैं। राजस्थान में कई सारे महल स्थापित हैं। 

author-image
Ayushi Jha
New Update
places in rajasthan(pixabay)

4 Places In Rajasthan To Visit In The Winter Season(image source: pixabay)

4 Places In Rajasthan To Visit In The Winter Season: राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसे महाराजों का राज्य भी कहा जाता है। यहाँ कई सारे राज घराने हुआ करते थे, कुछ तो अभी तक राज्य में हैं। राजस्थान में कई सारे महल स्थापित हैं। 

सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए राजस्थान में 4 जगहें

Advertisment

सर्दियों के छुट्टी शुरू हो गयी हैं। कई सारे लोग अकेले या अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जाने के प्लान्स बना रहे होंगे। राजस्थान की ठण्ड बहुत ही ज़्यादा होती हैं। तापमान रातों को 3-10 के बीच भी गिर जाती है। यदि आपको ठण्ड का मौसम पसंद है तो राजस्थान की ठण्ड में आपको आनंद आजायेगा। यदि आप ठण्ड में राजस्थान जाने का लाभ उठा पाते है तो कुछ ऐसे जगह ज़रुर देखिये जिसका अनुभव आपको हमेशा याद रहेगा। आइये पढ़े इस ब्लॉग में 4ऐसे जगहों के बारे में, जो अगर आप सर्दियों में राजस्थान जाए तो ज़रूर विजिट करें। 

1. जयपुर 

जयपुर शहर, जिसे गुलाबी शहर या पिंक सिटी भी कहते है, राजस्थान के सबसे सुन्दर और बड़े राज्यों में से एक है। यहाँ पर कई सारे टूरिस्ट स्पॉट्स है। सर्दियों में घूमने को यह बहुत ही अच्छा स्थान है। आप यहाँ शॉपिंग भी कर सकते है। उधर और घूमने की जगहों में से कुछ यह भी हैं-  जल महलआमेर किला और महल,चोखी ढाणी,नाहरगढ़ किला, जंतर मंतर, जौहरी बाजार। 

2. उदयपुर 

उदयपुर, जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है, बहुत ही सुन्दर और ज़बरदस्त टूरिस्ट स्पॉट है। यहाँ के महल और झीलें, इसे एक परफेक्ट वेकेशन स्पॉट बनती है। उदयपुर की महलें बहुत ही सुन्दर कारीगरी से बनायीं गयी है जिन्हे देख आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। 

3. माउंट अबू 

Advertisment

अगर आपको पहाड़ो के नज़ारो के प्रेमी है तो यहाँ ज़रूर आये। अरावली पर्वतमाला से घिरे हुए, माउंट अबू में आपको बहुत ही सुन्दर और मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। यहाँ की हरयाली में सर्दियाँ चार चाँद लगा देते है। यह एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। 

4. बीकानेर 

यह थार डेजर्ट से घिरा हुआ शहर है। यहाँ पर कैमल फेस्टिवल्स बहुत मशहूर है जिसे देखने और हिस्सा लेने लोग दूर दूर से आते है। रेगिस्तान सफ़ारी भी एक बहुत ही प्रसारित टूरिस्ट एक्टिविटी है जिसमे बीकानेर आने वाले लोग इसमें हिस्सा लेते है।

राजस्थान टूरिस्ट