Tourist Places In India: भारत में यात्रा के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ स्थान

Travel/blog: कई बार आप अपने दोस्तों,परिवार या अकले कई जगहों की यात्रा करने का प्लान बनाते होंगे। भारत में आपको बहुत सी ऐसी जगह जहां आप को यात्रा के लिए जाना चाहिए। आइए इस ब्लॉग में जाने भारत में यात्रा के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ स्थान -

author-image
Ayushi
New Update
png_20230220_100951_0000.png

Best places for Traveling In India

Best Tourist Places In India: यात्रियों के लिए भारत में अनगिनत जगह हैं। भारत में बहुत सी जगह पर आपको पहाड़ों, प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल झरनों, समुद्र तटों‌ जैसी जगह है जहां आपको यात्रा करनी चाहिए साथ ही आपको मानसिक रूप से शांति भी मिलेगी और साथ ही आप अपने दोस्तों, परिवार के साथ या अकले कई जगहों की यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। 

भारत में यात्रा के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ स्थान

1. कश्मीर

Advertisment

कश्मीर भारत की जान है। वहां आपको शांति और सुंदरता देखने को मिलेगी‌ साथ ही आपको वहां के नजारे बहुत ही सुंदर लगेंगे। दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जाने वाली बेहद ही अच्छी जगह है साथ ही आपको वहां बहुत सी एडवेंचर्स करने को मिलेगी। कश्मीर में आपको नदियों, सुरम्य झरनों, घाटी और हरे भरे जंगल से आपको बेहद शांति मिलेगी। अगर आप कभी कश्मीर जाएंगे तो वहां आप शिकारा की सवारी जरूर करिए।

2. कोलकाता

कोलकाता ऐतिहासिक शहर है। ब्रिटिश शासन के दौरान कोलकाता ब्रिटिश भारत की राजधानी हुआ करती थी। वहां जाने पर आपको बहुत सी इतिहासिक जगह देखने को मिलेगी। भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में सभी व्यक्तियों के लिए लोकप्रिय है। कोलकाता निश्चित रूप से देश के सबसे यात्रा जगाओ में से एक है। भारत का सबसे बेस्ट दुर्गा पूजा कोलकाता में मनाया जाता है, दुर्गा पूजा के दौरान आप वहां यात्रा का आनंद ले सकते हो।

3.सिक्किम

सिक्किम दुनिया भर के लोगो को आकर्षित करता है। मनुष्य कई कारणों से सिक्किम की प्राकृतिक स्थल की यात्रा करते हैं। बहुत से मनुष्य सिक्किम की पहाड़ों की खूबसूरती से मोहित हो जाते हैं साथ ही बहुत से मनुष्य हिमालय में ट्रेकिंग करने का आनंद लेते हैं। वहीं कुछ व्यक्ति सिक्किम की संस्कृति और अन्य प्रसिद्ध शहर गंगटोक से मोहित हो जाते हैं। सिक्किम भारत के सबसे बेहतरीन यात्रा स्टेशनों में से एक है।

4. मनाली

Advertisment

मनाली एक ऐसी जगह है जो हर किसी के बकेट लिस्ट में होता है। मनाली में ब्यास नदी, चारों ओर पहाड़, सुहावना मौसम और सुंदरता देखने को मिलती है। मनाली में आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आकर्षण इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान मौजूद है। मनाली भारत की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।

5. जैसलमेर

जैसलमेर एक बेहतरीन जगह है जहां पर शांति और शहरों के साथ अलग-अलग तरीकों से आपको रॉयल्टी देखने को मिलती है। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन जैसलमेर स्थलों में से एक है। यहां आप को अद्भुत और राजसी किलों, रेगिस्तान और मंदिरों देखने को मिलेगी।

Tourist Places In India Tourist places Best Tourist Places In India india