Advertisment

Best Places In Kolkata: जानिए कोलकाता के 5 बेस्ट जगहों के नाम

ब्लॉग | ट्रेवल: कोलकाता भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। कोलकाता को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
कोलकाता

खूबसूरत जगह है कोलकाता

Best Places In Kolkata: कोलकाता को हम आनंद का शहर भी बोलते हैं। कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है। यह भारत की राजधानी भी रह चुकी है। यहां ज्यादातर बंगाली लोग रहते हैं। कोलकाता एक बहुत सुंदर जगह है। यहां का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है, एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने के इच्छा करती है। यह भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। कोलकाता को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यह शहर अपनी कला, शानदार वास्तुकला के लिए फेमस है। इस शहर में कई सारे मंदिर है। कोलकाता शहर का सबसे फेमस त्योहार दुर्गा पूजा है, यहां दुर्गा पूजा बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। कोलकाता में काई सारी सुंदर जगह हैं। जहां आपको विजिट जरूर करनी चाहिए। आईये जानते हैं की कोलकाता में क्या 5 मशहूर जगह हैं।

Advertisment

क्या हैं कोलकाता के 5 बेस्ट जगह 

जानिए कोलकाता के 5 बेस्ट जगह के नाम :-

Advertisment

1. हावड़ा ब्रिज 

दुनिया का चौथा सबसे व्यस्त कैंटिलीवर ब्रिज, हावड़ा ब्रिज दिमाग में सबसे पहले आता है। हुगली नदी पर बना प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज कोलकाता का गेटवे जैसा है। यह नदी के पूर्वी तथा पश्चिमी किनारों को जोड़ता है। रात में जब इस पर रोशनी पड़ती है तो यह पुल बहुत खूबसूरत दिखता है। तो यहां जरूर जाएं।

2. पार्क स्ट्रीट 

Advertisment

इस सड़क को आधिकारिक तौर पर मदर टेरेसा सरानी कहा जाता है। पार्क स्ट्रीट पर भारत का पहला इंडिपेडेंट नाइट क्लब था। यहां क्रिसमस काफी अच्छी मनाई जाती है, पार्क स्ट्रीट को लाइटिंग से सजा दिया जाता है जिससे पार्क स्ट्रीट नाइट में काफी सुंदर दिखती है। तो यहां जरूर जाएं

3. न्यूमार्केट (धर्मतला भी बोलते हैं)

कोलकाता आएं और आप यहां न गए तो कहां गए, अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है, तो कोलकाता का नया मार्केट जल्द ही आपकी पसंदीदा जगह बन जाएंगे, यह शॉपिंग की सबसे फेमस जगह है, यहां पे जाने के बाद दोबारा वापस आने का मन नहीं करता है।

Advertisment

4. विक्टोरिया मेमोरियल 

यहां महारानी विक्टोरिया की इमारत है। इसे सफेद संगमरमर से बनाया गया है। यह मूर्तियों के साथ अच्छी तरह से रखे हुए, सुंदर बगीचे से घिरी एक ऐतिहासिक संरचना है। यह कोलकाता की फेमस जगहों में से एक है।

5. साइंस सिटी 

साइंस सिटी भी कोलकाता की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यह एक फेमस पर्यटन स्थल है जिसमें स्पेस थिएटर, नेचुरल साइंस पार्क, 3D पर्फामेंस, इवोल्यूशन थीम पार्क, टाइम मशीन, डायनासोर कॉम्प्लेक्स और बहुत कुछ है। यह दुनिया के बेहतरीन और सबसे बड़े विज्ञान संग्रहालयों में से एक है, जो मनोरंजक तरीके से लोगों को विज्ञान की जानकारी देता है।

kolkata बेस्ट जगह कोलकाता Best Places In Kolkata हुगली
Advertisment