Advertisment

Tourist Place In India: 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे

हम देश में प्राकृतिक सुंदरता की बात करें और केरल का नाम न आए, तो ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी वनस्पतियों और प्राकृतिक संपदा के लिए मशहूर केरल में एक नहीं, बल्कि कई ऐसी जगहें हैं जो स्वर्ग से कम नहीं। जानें अधिक इस ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Tourist places

Beautiful Tourist Place In India

Beautiful Tourist Place In India: भारत एक ऐसा देश है जिसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। भारत की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। भारत में प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए गंगा, जमुना, नर्मदा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र आदि कई नदियां हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। भारत देश में कई झरने, बर्फीली जगहें भी हैं जो प्राकृतिक सुंदरता को और भी बढ़ा देती हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, भारत में हमें प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। भारत के हर राज्य में हमें अलग-अलग तरह की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। इस प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए देश भर से लोग आते हैं और विदेशों से भी लोग हर साल भारत की प्राकृतिक सुंदरता को देखने आते हैं।

Advertisment

भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो प्राकृतिक खूबसूरती को और भी बढ़ा देती हैं और आज हम आपको पांच ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो इसका बेहतरीन उदाहरण होंगी। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में।

Beautiful Tourist Place In India

1. नंदा देवी ग्लेशियर

Advertisment

नंदा देवी ग्लेशियर नंदा देवी पर्वत की चोटी पर है। कंचनजंगा के बाद नंदा देवी पर्वत शिखर को देश की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कहा जाता है। कंचनजंगा पर्वत शिखर जहां भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, वहीं नंदादेवी पर्वत शिखर पूरी तरह से देश के भीतरी भाग में पड़ता है और इस लिहाज से इसे भारत में हिमालय की सबसे ऊंची पर्वत चोटी भी कहा जाता है। इसकी पहाड़ियों का ऊपरी भाग बर्फीला और सफेद चादर से ढका हुआ है। नंदा देवी ग्लेशियर की प्रकृति की खूबसूरती वाकई देखने लायक है।

2. लोनार झील

Advertisment

लोनार झील ग्रेट डेक्कन ट्रैप के भीतर पाए जाने वाले एकमात्र ज्ञात डिवाइन प्रभाव क्रेटर के भीतर स्थित है, जो भारत में एक विशाल बेसाल्टिक संरचना है। इस झील को शुरू में ज्वालामुखी नाम से भी जाना जाता था, लेकिन अब इसे प्रभाव क्रेटर के रूप में पहचाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि लोनार झील का निर्माण धूमकेतु या क्षुद्रग्रह के प्रभाव से हुआ था। इसके चारों तरफ हरियाली है जो इसे और खूबसूरत बनाती है।

3. सातताल 

Advertisment

सातताल उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने सात मीठे पानी की झीलों के समूह के लिए प्रसिद्ध है। सात सरोवरों के कारण ही इस स्थान का नाम सातताल पड़ा। आपको बता दें की सातताल उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप  सातताल पर कई प्रवासी पक्षियों के झुंड देख सकते हैं और यहां के मनोरम दृश्यों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

4. कोडंगलूर

हम देश में प्राकृतिक सुंदरता की बात करें और केरल का नाम न आए, तो ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी वनस्पतियों और प्राकृतिक संपदा के लिए मशहूर केरल में एक नहीं, बल्कि कई ऐसी जगहें हैं जो स्वर्ग से कम नहीं।  केरल के त्रिशूर में स्थित कोडंगलूर को पहले मदमपुरम के नाम से भी जाना जाता था। कोडंगलूर त्रिशूर जिले के मालाबार तट पर पेरियार नदी के तट पर स्थित है। कोडंगलूर राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर कोच्चि से लगभग 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें की बहुत ही सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के साथ यह स्थान केरल के बैकवाटर में नौसेना का प्रवेश बिंदु भी है।

Advertisment

5. घुघरा वॉटरफाल

जबलपुर शहर के पास नर्मदा नदी में बहता हुआ एक शानदार घुघरा वॉटरफाल यहां के पर्यटकों के आकर्षण में से एक है। घुघरा वॉटरफाल जबलपुर शहर से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यदि आप शहर की हलचल से दूर शांत वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो आप जबलपुर से पास के घुघरा वॉटरफाल की यात्रा कर सकते हैं। निर्मल में तेजी से बहने वाली नर्मदा नदी का मनोरम दृश्य प्रकृति का वातावरण आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यदि घुघरा जा रहे हैं तो आप बरसात के समय जाएं।

india सातताल नंदा देवी ग्लेशियर Tourist Place In India Beautiful Tourist Place In India
Advertisment