/hindi/media/media_files/V7QC1ONF94VQHOW0597A.png)
File Image
नवरात्रि का पर्व केवल पूजा और व्रत तक सीमित नहीं है। इस दौरान हमारे देश में कई जगहों पर तरह-तरह के भक्ति, उत्सव और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोग्राम होते हैं। जो न सिर्फ हमारे देशवासियों बल्कि विदेशी लोगों को भी आकर्षित करते हैं। लोग भारत के कई हिस्सों में घूमने जाते हैं और वहाँ का कल्चर एंजॉय करते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खास जगहों को ढूँढने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। ये जगहें आपके नवरात्रि उत्सव को बेहद खास और यादगार बना सकती हैं।
नवरात्रि में घूमने लायक 7 खास जगहें
1. कोलकाता
हम सब जानते हैं कि कोलकाता और वहाँ के लोगों के लिए दुर्गा पूजा का कितना महत्व है। यहाँ रहने वाले लोगों के लिए नवरात्रि सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दौरान माँ दुर्गा की भव्य मूर्तियों के रूप में उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। बड़े पंडाल सजाए जाते हैं।
2. वडोदरा
गुजरात में नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस उत्सव को और भी खास बनाता है यहाँ किया जाने वाला गरबा या डांडिया। यहाँ नौ दिनों तक डांडिया उत्सव मनाया जाता है। लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में गरबा डांस करते दिखाई देते हैं।
3. जयपुर
नवरात्रि के समय राजस्थान के जयपुर शहर का मंज़र भी देखने लायक होता है। इस दौरान माँ दुर्गा के भव्य पांडाल लगाए जाते हैं और मेला भी लगता है। यहाँ की लोक कला और रंगीन सजावट हर किसी को आकर्षित करती है।
4. अयोध्या
अयोध्या में नवरात्रि के दौरान रामलीला और कई बड़े भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहाँ पारंपरिक सजावट और धार्मिक माहौल देखने को मिलता है।
5. मैसूर
कर्नाटक के मैसूर पैलेस की लाइटिंग और यहाँ का नवरात्रि उत्सव आने वाले ट्रैवलर्स को बहुत लुभावना लगता है। इस महोत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक और विशेष शो आयोजित होते हैं।
6. मुंबई
अगर आप डांडिया नाइट्स के बड़े फैन हैं, तो मुंबई आपके लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती है। यहाँ बड़े-बड़े क्लब्स में डांडिया नाइट्स और गरबा जैसे डांस प्रोग्राम्स का आयोजन किया जाता है।
7. पुरी
के पुरी शहर में नवरात्रि के दिनों में विशेष रूप से सजावट की जाती है। चारों तरफ़ केवल भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहता है। इस समय पुरी के जगन्नाथ मंदिर और समुद्र तट का नज़ारा देखने लायक होता है।
वैसे तो नवरात्रि के समय पूरे भारत में उत्सव मनाया जाता है, लेकिन ये जगहें और लोगों का जोश इन्हें खास बना देता है।