Madhya Pradesh: उज्जैन से खुजराहो तक, मध्यप्रदेश में घूमने लायक 5 जगह

blog | travel: मध्यप्रदेश अपने आर्किटेक्ट, पेंटिंग, टेंपल और हिस्ट्री की वजह से फेमस है। आप भी यदि मध्यप्रदेश घूमने जा रहे हैं तो जानिए ऐसी 5 जगहों के बारे में जो है बेहद खूबसूरत-

Vaishali Garg
04 Mar 2023
Madhya Pradesh: उज्जैन से खुजराहो तक, मध्यप्रदेश में घूमने लायक 5 जगह

Tourist Places in Madhya Pradesh:

Tourist Places in Madhya Pradesh: घूमने के लिए देखा जाए तो भारत में बहुत से पर्यटक स्थल मौजूद है। आप यदि घूमने का मन बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश आपके लिए एक बेहतर जगह हो सकती है। मध्यप्रदेश में मुख्य पांच शहर है। जो अपने आप में प्रचलित हैं। जिसमे में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन शामिल है। मध्य प्रदेश भारत की ऐसी स्टेट है जो चारों तरफ से अन्य स्टेट की बॉर्डर से सराउंडेड है जैसे यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात। घूमने के मामले में लोग मध्य प्रदेश को अनदेखा करते हैं लेकिन वास्तव में मध्यप्रदेश घूमने की एक शानदार जगह है। मध्यप्रदेश अपने आर्किटेक्ट, पेंटिंग, टेंपल और हिस्ट्री की वजह से फेमस है। आप भी यदि मध्यप्रदेश घूमने जा रहे हैं तो जानिए ऐसी 5 जगहों के बारे में जो है बेहद खूबसूरत।

Best Tourist Place In Madhya Pradesh

1. ग्वालियर फोर्ट

15वी शताब्दी में बनाया गया यह ग्वालियर का किला देशभर में प्रचलित है। ग्वालियर मध्य प्रदेश का मुख्य शहर है। ग्वालियर शहर फेमस है वहां बनाए गए किले और मंदिरों के कारण। ग्वालियर फोर्ट बलुआ पत्थरों से बनाया गया है इसलिए अंदर नीले रंग के बारिक कारीगरी की गई है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है।

2.  महाकालेश्वर

मध्यप्रदेश में मौजूद शहर उज्जैन अपने धार्मिक स्थलों की वजह से प्रसिद्ध है। उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर शिवलिंग मंदिर जिस में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। हाल ही में उज्जैन में 12 वर्ष बाद पवित्र कुंभ का मेला आयोजित भी किया गया था। भारत के फेमस कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (virushka) उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर कल दर्शन करने गए थे। 

3. भीमबेटका शीला

रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका शीला मध्यप्रदेश में एक अंगूठी शीला है। इस शिला के अंदर ऐतिहासिक कारीगरी की गई है। जो अन्सिएंट हिस्ट्री और मिडिवल हिस्ट्री को दर्शाती है। यहां ऐसी कई शिलाएं हैं जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं।

4.  खुजराहो

खजुराहो स्मारकों का एक समूह है जिसमें कभी हिंदू व जैनी पूजा करते थे। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज का एक पार्ट है। खुजराहो भारत की ऐतिहासिक जगहों का एक खूबसूरत हिस्सा है। इसके अंदर 25 मंदिर बनाए गए हैं जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते है।

5. पचमढ़ी

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश इस्थित नर्मदापुर जिले में हिल स्टेशन है। यहां नेचुरल सौंदर्य के अलावा इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। पंचमढ़ी में नजारे व झरनो का मुख्य समूह है। यहां घूमने वाले लोगों के लिए यह एक मुख्य ट्रैकिंग स्थल भी है।

अगला आर्टिकल