Advertisment

Famous Foreign Places: जानिए यात्रा के लिए प्रसिद्ध विदेशी स्थान

ट्रेवल: हर किसी ने कभी ना कभी विदेश यात्रा पर जाने का सपना जरूर देखा होगा। कुछ लोग विदेश यात्रा पर अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो वहीं कुछ लोग पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
New Update
Foreign place.png

Famous Foreign Places For Travel ( Image Credit - Holiday Representation )

Famous Foreign Places: हर किसी ने कभी ना कभी विदेश यात्रा पर जाने का सपना जरूर देखा होगा। कुछ लोग विदेश यात्रा पर अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं। भले ही दुनिया बहुत बड़ी और विशाल है लेकिन विश्व भर में लोग घूमने जाते हैं। हम आपको दुनिया के उन पांच सबसे खूबसूरत फॉरेन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको इन जगहों पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए। 

Advertisment

यात्रा के लिए प्रसिद्ध विदेशी स्थान

1. बाली, इंडोनेशिया 

बाली इंडोनेशिया का एक द्विपिय प्रांत है, जिसे एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से माना जाता है। यह द्वीप अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और प्राचीन मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल दुनियाभर के लाखों लोग छुट्टियां एन्जॉय करने आते हैं। 

Advertisment

2. रोम, इटली 

रोम यूरोप के टाइवर नदी के किनारे बसा एक प्राचीन शहर है। यहां पर स्मारकों और पुरातात्विक जगह को देखने के लिए दुनियाभर से बहुत लोग आते हैं। लोग रोम को सात पहाड़ियों का नगर भी कहते हैं। रोम मे ट्रेवि फाउंटेन दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। इसके अलावा यहां पर हजारों साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। 

3. हनोई, वियतनाम 

Advertisment

लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह माना जाता है। यहां पर ऐतिहासिक म्यूजियम ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको हनोई जरूर जाना चाहिए। 

4.इस्तांबुल, तुर्की 

तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच बसा हुआ है। यहां दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है और नेचर को देख कर लोगो का मन खुश हो जाता है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस प्रसिद हैं।

Advertisment

5.मालदीव 

सभी हनीमून कपल्स अपने पहले हनीमून के लिए मालदीव आते है। शादी के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए अक्सर लोग इस जगह पर आते हैं। 

6.लीसेस्टर

अगर आप लंदन जाना चाहते है अपने विदेश यात्रा के लिए तो लीसेस्टर स्क्वायर जरूर जाएं। इस जगह का नाम लोग अक्सर गलत लेते हैं। इसका उच्चारण लेसटाह है।

स्थान foreign places: Foreign प्रसिद्ध विदेशी
Advertisment