/hindi/media/media_files/2025/05/29/JDcpRadea9Cmd2be0TFA.png)
Photograph: (Instagram/@djajmumbai via Hindustan Times)
Baraat Dances in Grandeur on New York's Wall Street: भारतीय शादियों की रौनक से दुनिया भर के लोग वाकिफ हैं। यह उत्सव का दूसरा नाम है। भारतीय शादियों में जहां तरह-तरह के पकवान बनते हैं, वहीं मौज-मस्ती और नाच-गाना भी खूब होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट पर भारतीय बारात की झलक दिख रही है। ढेर सारे लोग पारंपरिक कपड़ों में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि 400 लोगों की बारात ने वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया चलिए पूरी खबर जानते हैं-
न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट पर धूमधाम से नाची 400 लोगों की बारात, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम यूजर djajmumbai ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि 400 लोगों की बारात ने न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट पर कब्जा कर लिया। इस तरह न्यूयॉर्क की सड़कों पर भारतीय शादी का माहौल बन गया, और सभी लोग एक साथ बीट्स पर नाचते हुए नजर आए।
बारात में सभी लोग साड़ी, शेरवानी और कुर्ता-पजामा पहने नजर आ रहे थे और सभी मौज-मस्ती में डूबे हुए थे। इस दौरान यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों को न्यूयॉर्क में 400 लोगों की बारात का विचार बहुत ही रोमांचक लगा, लेकिन कुछ लोगों को यह अंदाज पसंद नहीं आया। हालांकि, भारत में इस तरह का उत्सव बहुत आम है।
वीडियो की DJ AJ ने लिखा, "हमने 400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया - किसने सोचा होगा?निश्चित रूप से यह जीवन में एक बार होने वाला जादू है।"
सलोनी मेहता, जो इस बारात में शामिल हुईं, ने लिखा, "वॉल स्ट्रीट को बारात के लिए बंद करना अभी भी मेरे दिमाग में घूम रहा है! यह सिर्फ़ एक जश्न नहीं था, यह इतिहास रचने जैसा था। यह मेरे जीवन के सबसे रोमांचक और अवास्तविक पलों में से एक है, और वे अब आधिकारिक तौर पर विवाहित हैं।"
लोगों का रिएक्शन जानिए
एक यूज़र ने लिखा, "आखिर हम भारत से दूर क्यों आते हैं, ताकि धन के इस दिखावटी प्रदर्शन में शामिल हो सकें!!! ऐसा लोगों को असुविधा पहुँचाए बिना करें। हालाँकि यह देखना मज़ेदार है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि हर कोई इसकी सराहना करेगा।"
अन्य ने लिखा "यह देखकर दुख होता है कि लोगों के पास अपनी पार्टी के लिए भी जगह नहीं है। सड़क ही उनके लिए एकमात्र जगह है।"
अन्य यूज़र ने लिखा, Daammmnn है! यह Crazy है AJ
एक ने क्या, "क्या खुश रहने में कोई बुराई है? किसी की खुशी का जश्न मनाएं, नाचें, पार्टी करें - यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। कुछ घंटों के लिए बाधाएं दूर करें। जीवन को जिएं। छोटी-छोटी चीजों में खुशी खोजने की कोशिश करें।"
एक यूजर ने कहा, "प्रवासी भारतीय नफरत करने वालों का एक प्रमुख उदाहरण हैं जो आपसे भारतीय होने के कारण नफरत करेंगे और आपको उनके इग्नोर करना चाहिए तथा कड़ी मेहनत करनी चाहिए।"